Highlights
- नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, औपचारिक रूप से संभाला पदभार।
- पीएम मोदी ने माला पहनाकर किया स्वागत, सुशासन और विकास मॉडल की सराहना की।
- जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को ऊर्जावान और संगठन को मजबूत करने वाला नेता बताया।
BJP New National President: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को औपचारिक रूप से भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगी, जबकि मंगलवार को उन्होंने पदभार संभाला। इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
पीएम मोदी का संबोधन
मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और…!
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
सुनिए, पीएम श्री @narendramodi ने आगे क्या कहा… pic.twitter.com/rCMNvOrwat
बीजेपी मुख्यालय में आयोजित संगठन पर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा, “मैं कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन मेरे बॉस हैं।” उन्होंने भाजपा को सुशासन, स्थिरता और संवेदनशीलता की पार्टी बताया और कहा कि देश आज भाजपा का विकास मॉडल देख रहा है।
READ MORE: मुंबई में अक्षय कुमार की सिक्योरिटी गाड़ी हादसे का शिकार, दो लोग घायल; वीडियो
विकास और सुशासन पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने सामाजिक न्याय को जमीन पर उतारा है। जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बीते 5-6 वर्षों में 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों को नल से जल की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा, “जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे मोदी ने पूजा है।”
चुनावी सफलताओं का उल्लेख
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़-दो सालों में भाजपा का स्ट्राइक रेट अभूतपूर्व रहा है। 6 राज्यों के विधानसभा चुनावों में से 4 में भाजपा-एनडीए ने जीत हासिल की। महाराष्ट्र, केरल और अन्य राज्यों में स्थानीय निकायों में भी भाजपा मजबूत होकर उभरी है।
नितिन नबीन का संदेश
लाइव: नवनिर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin का भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व पर संबोधन। https://t.co/3DbVlrM6Sy
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन ने “भारत माता की जय” के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। पीएम मोदी ने उन्हें मिलेनियल नेता बताते हुए कहा कि आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत के निर्माण में उनकी अहम भूमिका होगी।
जेपी नड्डा ने दी शुभकामनाएं
पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को ऊर्जावान और प्रतिभावान नेता बताया। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।