Aayudh

Categories

BJP National President: MP से 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक-समर्थक; नितिन नबीन की निर्विरोध जीत लगभग तय

BJP National President

Highlights

  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन, नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना तय।
  • मध्य प्रदेश से 20 नेता बनेंगे समर्थक और प्रस्तावक, सीएम मोहन यादव दिल्ली में।
  • 20 जनवरी को औपचारिक ऐलान, 21 जनवरी को नितिन नबीन की पहली बड़ी बैठक।

BJP National President: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है। औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी।

एमपी से 20 नेताओं की अहम भूमिका

मध्य प्रदेश से कुल 20 नेता नितिन नबीन के समर्थक और प्रस्तावक बनेंगे। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य, पांच केंद्रीय मंत्री और पांच वरिष्ठ नेता भी प्रस्तावक होंगे।

सीएम मोहन यादव दिल्ली में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के संगठन चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे और पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे।

READ MORE: AI का गलत इस्तेमाल; AI से बने फेक विमान हादसों के वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दोपहर में होगा नामांकन

नितिन नबीन दोपहर 2 से 4 बजे के बीच नामांकन दाखिल करेंगे। शाम 4 से 5 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 से 6 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

सभी राज्यों से समर्थन

बीजेपी ने इस बार सभी राज्यों से प्रस्ताव मंगाए हैं, ताकि राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के प्रस्तावक होंगे।

20 जनवरी को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान

20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होगी। इसके अगले दिन 21 जनवरी को वे सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे।

READ MORE: कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाओ” – पूर्व विधायक के बयान से मचा बवाल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *