Aayudh

Categories

BJP MP: सुयश त्यागी बने बीजेपी मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया संयोजक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

BJP MP

BJP MP: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों को तेजी से पूरा कर रही है। इसी क्रम में सुयश त्यागी को पार्टी का सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 5 नवंबर को घोषित की गई थी और तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

नियुक्ति के बाद सुयश त्यागी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के डिजिटल अभियानों को और प्रभावी बनाने में उनका अनुभव महत्वपूर्ण रहेगा।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा यह नियुक्ति की गई है। वे अपनी संगठनात्मक टीम को अंतिम रूप दे रहे हैं। पार्टी अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपनी विचारधारा और योजनाओं को जनता तक और मजबूती से पहुंचाने पर ध्यान दे रही है।

सुयश त्यागी पहले बीजेपी मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग में राज्य सह-संयोजक के रूप में काम कर चुके हैं। उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी रहा है। वे आरएसएस के मध्यभारत प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख रह चुके हैं और बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के करीबी माने जाते हैं।

READ MORE: पीएम का RJD पर वार, बोले- जंगलराज का विकास रिपोर्ट कार्ड शून्य, भीड़ बता रही है चुनाव का नतीजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *