पंजाब। दिल्ली चुनाव में हार के बाद Arvind Kejriwal अब पंजाब के दौरे पर हैं। पंजाब के होशियारपुर स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में अरविन्द केजरीवाल अपने पूरे तामझाम के साथ पहुंचे। जिसके बाद BJP ने Arvind Kejriwal पर तंज करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को किस हैसियत से सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
मंत्री ने Arvind Kejriwal पर तंज कस्ते हुए कहा कि अरविन्द केजीरवाल न तो कोई मंत्री है और न ही सरकार ने उन्हें सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल कहते थे कि मैं आम आदमी की राजनीति करूँगा, मगर राजनीति में आने के बाद उनकी वैगन आर गायब हो गई।
Arvind Kejriwal को किस हैसियत से सुविधाएं मुहैया हो रहीं ?
BJP ने अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है। बड़े-बड़े दावे करने वाले केजरीवाल अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ घूम रहे हैं। उनके साथ 100 से अधिक कमांडो और पुलिसकर्मी चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पर सरकार और पंजाब की जनता के पैसों की बर्बादी का आरोप लगाया है।
READ MORE : Cyber Fraud का मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान हुआ गिरफ़्तार…