मध्यप्रदेश में चुनाव नज़दीक आते ही बीजेपी ने अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना शुरू कर दिया है जहाँ एक ओर बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व पार्टी को जीत दिलाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं तो वहीं केंद्रीय नेतृत्व भी बढ़ चड़कर चुनावी प्रचार में हिस्सा ले रहे है ,एक माह के अन्दर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के तीन बड़े नेता का आगमन होगा इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं . सभी नेता अलग अलग तरह से जनता का समर्थन पाने की कोशिश में लगे हुए हैं.आईये जानते हैं किसका दौरा कब और क्यों हैं.
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य भाग यानि राजगढ़ से चुनावी प्रचार का आगाज़ किया . 13 जून को राजनाथ सिंह, राजगढ़ में (MP राजगढ़ किसान कल्याण महाकुंभ) के आयोजन में आये .महाकुंभ में किसानों को 6 हजार करोड़ रुपये दिए . मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफ़ी योजना के अंतर्गत 11 लाख किसानों को 2123 करोड़ रुपये दिए . मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना में 44 लाख 49 हज़ार किसानों को 2900 करोड़ दिए और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 70 लाख किसानों के खाते में 1400 करोड़ डाले ,
गृहमंत्री अमित शाह
अमित शाह 22 जून को बालाघाट का दौरा करेंगे . शाह लगभग हर दो महीने में मध्यप्रदेश का दौरा कर रहे हैं उन्होंने 24 फरवरी को सतना और 25 मार्च को छिंदवाड़ा दौरा किया था. बताया जा रहा है कि अमित शाह का फोकस मध्यप्रदेश पर है वो प्रदेश की हर घटना पर नज़र डाले हुए हैं . बालाघाट में शाह विशेष जनसंपर्क अभियान में शामिल होने वाले हैं साथ ही MP में बीजेपी संगठन में जो विवाद है उनको खत्म कर संगठन को मजबूती भी दे सकते हैं .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आने वाले है . प्रधानमंत्री पहले धार में ‘सिकल सेल एनीमिया’ के जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे .धार से वह भोपाल आकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे . नरेन्द्र मोदी प्रदेश से ही देश के 10 लाख बूथों को डिजिटली संबोधित करेंगे .इस दिन प्रधानमंत्री जबलपुर इंदौर वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखायेंगे .संभव है कि वन्दे भारत को हरी झंडी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से ही दिखाई जाएगी .
माना जा रहा है कि वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है संस्कारधानी जबलपुर क्योंकि जबलपुर में भाजपा की पकड़ कमजोर है जिस वजह से जबलपुर इंदौर वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर की जनता को लुभाने का काम कर सकती है . भोपाल में प्रधानमंत्री के रोड शो होने के भी आसार नजर आ रहे हैं .