
भोपाल – मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 को लेकर जोर तोर से तैयारियों में जुट गई है . चुनावों से पहले भाजपा अपने ही संगठन और पार्टी से रूठे हुए नेताओं को मनाने और नेताओं की घर वापसी के अभियान में लगी हुई है इसी क्रम में आज भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया की पार्टी में वापसी कराई गई .
उपचुनाव में बगावत करने पर हुए थे निष्काषित
दरअसल सिद्धार्थ को उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधि और पार्टी से बगावत करने के बाद प्रदेश संगठन ने उन्हें पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्काषित कर दिया गया था . जिसके बाद गुरूवार को सिद्धार्थ की सीएम शिवराज , प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव की मौजूदगी में पार्टी में घरवापसी कराई गई . इस दौरान सिद्धार्थ ने कहा- पार्टी का आभार कि मुझे दोबारा मौका दिया।