एमपी में बीजेपी को इन सीटों पर कांग्रेस से बड़ा खतरा

बीजेपी मध्य प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटे जीतने का दावा कर जमकर मेहनत कर रही है लेकिन कांग्रेस से जीतना इतना आसान नहीं हैं। इस बार मध्यप्रदेश की कई ऐसी सीटें हैं जहां भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

बीजेपी को मिलेगी कांग्रेस से तगड़ी टक्कर

हालांकि एमपी में पिछले 2 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। जहां 2014 में पार्टी ने मप्र की मात्र 2 सीटें जीती थीं, वहीं 2019 के चुनाव में कांग्रेस मात्र 1 सीट पर सिमट कर रह गई थी। लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कई जिलों की सीटों पर ऐसे परिणाम आए जिससे कांग्रेस का मनोबल बड़ा है और यही कारण है कि इस बार कांग्रेस भाजपा को इन्हीं जिलो में तगड़ी चुनौती दे सकती है।

इन सीटों से हार सकती है बीजेपी

जनजाति बाहुल्य मंडला लोकसभा सीट से भाजपा ने दिग्गज आदिवासी नेता फ़ग्गन सिंह कुलसते को अपना कैंडिडेट बनाया है कुलस्ते इस सीट से लगातार दो बार के सांसद है और पार्टी ने उन्हें तीसरी बार फिर मौक़ा दिया है। लेकिन इस बार भाजपा के लिए मंडला सीट खतरें की घंटी साबित हो सकती है क्योंकि साल 2019 के चुनाव में ही कुलस्ते अपने प्रतिद्वंदी कमल सिंह मराबी को मात्र 6 % वोटो के अंतर से हरा पाए थे जो की अन्य सीटों पर जीत की तुलना में काफ़ी कम अंतर था।

वहीं इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुलसते को मण्डला ज़िले की निवास सीट से चुनाव लड़ाया था जिसमें वे कांग्रेस के कैंडिडेट चैन सिंह बरकदे से विधानाभ चुनाव हार गए। इस ज़िले की तीन सीटों में से कांग्रेस ने 2 पर जीत दर्ज की तो वहीं भाजपा के खाते में महज एक ही सीट आई जिसका प्रभाव भी लोकसभा चुनाव में पड़ सकता है।

धार में भी कांग्रेस का दबदबा

धार सीट पर भी भाजपा के लिए बड़ा ख़तरा मंडरा रहा है क्योंकि ज़िले की 7 सीटो में से भाजपा केवल 2 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई और कांग्रेस के खाते में ज़िले की पाँच सीटेआई हैं। इस सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद छत्तर सिंह दरबार का टिकट काटकर 2014 से 2019 तक लोकसभा सदस्य रहीं सावित्री ठाकुर को मैदान में उतारा है। यहाँ 2019 के चुनाव में छतर सिंह दरबार ने कांग्रेस के गिरबाल दिनेश को डेढ़ लाख वोटों से हराया था।

रतलाम में बीजेपी कांग्रेस की वॉर

रतलाम में 2019 के चुनाव में भाजपा महज 6 प्रतिशत के अंतर से जीती थी इसीलिए भाजपा ने वर्तमान सांसद गुमान सिंह डामोर का टिकिट काट कर एमपी के वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है ।इसके अलावा रतलाम ज़िले में भाजपा के लिए कांग्रेस के अलावा जयस और भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार भी बड़ी चुनौती बनेंगे।

यह भी पढ़ें- कैसी गुज़री जेल में एल्विश यादव की पहली रात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL