Aayudh

Categories

BJP: बिहार और बंगाल चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए प्रभारी, धर्मेंद्र प्रधान को बड़ी जिम्मेदारी

BJP

BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार (25 सितंबर) को पार्टी ने दोनों राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की।

बिहार चुनाव के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का रणनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता बिहार में एनडीए के लिए अहम साबित हो सकती है।

वहीं, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया है, जबकि त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लव देव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बंगाल में भाजपा को टीएमसी से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है, ऐसे में भूपेंद्र यादव के संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को मजबूती मिल सकती है।

इसके अलावा तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वैजयंत जय पांडा को प्रभारी और मुरलीधर माहोल को सह प्रभारी बनाया गया है।

हालांकि चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा की यह घोषणा साफ करती है कि पार्टी पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है।

READ MORE: फडणवीस का राहुल गांधी पर तंज; Gen-Z को नहीं भाएंगे नारे, भारत का युवा विकास में व्यस्त, जिन्हें नेपाल से प्रेम हो वो नेपाल जाएं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *