Bilaspur. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश के अलग-अलग राज्य मिशनरियों का अड्डा बनते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से भी एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। पत्नी ने जब ईसाई धर्म को अपनाने से इंकार किया तो पति ने हाथापाई शुरू कर दी। कुछ दिनों पहले एक और खबर मध्य प्रदेश के इंदौर से भी आई थी, जहाँ मिशनरियों द्वारा बच्चों को राम और कृष्ण की पूजा करने से मना किया जा रहा था।
ऐसे एक नहीं, हर रोज कई खबरें आती हैं जहाँ दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा हिन्दू समाज के मासूम और भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फ़साने की कोशिश की जाती है। बिलासपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। आइये जानते हैं पूरा मामला।
Bilaspur Conversion : क्या है पूरा मामला ?
छत्तीसगढ़ के Bilaspur में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ धर्मांतरण का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि पति उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए दवाब डालता है। जब पत्नी मना करती है तो उसे प्रताड़ित करता है। उसपर हाथ उठाता है। महिला ने बताया कि पति ने घर से भगवान की तस्वीरों को हटाकर, यीशु मसीह की फोटो लगा दी है।
अब आप सोंच सकते हैं कि मशीनरियां कैसे लोगों का ब्रैनवॉश कर रही हैं, कि एक पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट रहा है। अपने बच्चों को प्रताड़ित कर रहा है। ये सब एक दिन में नहीं होता बल्कि इसके पीछे एक सोंची समझी साजिश होती है। भोले-भले लोगों को पैसे और सामान का लालच देकर उन्हें धर्मान्तरण का शिकार बनाया जाता है।
शादी के बाद अपनाया ईसाई धर्म
महिला का कहना है कि वर्ष 2016 में उसने हिन्दू रीति रिवाज से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद उसके पति ने मिशनरियों के कहने पर ईसाई धर्म अपना लिया। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चला लेकिन फिर वो मुझपर भी ईसाई धर्म अपनाने का दवाब डालने लगा। इसके लिए वो मेरे साथ मारपीट भी करता था। घर में ये सब न हो इसलिए मैंने उसके साथ चर्च भी जाना शुरू कर दिया। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चला, मगर फिर से हालत वैसे ही हो गए।
स्लम एरिया के लोगों को बनाते हैं निशाना
सूचनाओं के आधार पर पता चला कि मशीनरियों के द्वारा महिलाओं और कम पढ़े लिखे लोगों को अपना शिकार बनाया जाता है। पति की गंदी लतों को छुड़वाने के लिए उन्हें यीशु की प्रार्थना से जोड़ते हैं, फिर उनके साथ दूसरी महिलाओं को भी चर्च ले जाना शुरू करते हैं। उन्हें कुछ चीज़ों का लालच देकर, उनका भरोसा जीतते हैं और फिर उनका धर्मांतरण करवाते हैं।
जांच के बाद होगी कार्यवाही
जब पति ने प्रताड़ना कि सारी हदें पार कर दी तब महिला सामाजिक संगठन के लोगों के साथ सिविल लाइन थाना पहुंची। सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाही की जाएगी। आपको बता दें कि धर्मान्तरण की घटनाएं सिर्फ बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में नहीं हो रही हैं, बल्कि जिले के अन्य हिस्सों में भी लोगों को ईसाई धर्म से जोड़ा जा रहा है।
READ MORE : Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में बने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड…