Aayudh

Categories

Bihar Voter List: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट; 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता लिस्ट का हिस्सा

Bihar Voter List

Bihar Voter List: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने मंगलवार, 30 सितंबर को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में करीब 7 करोड़ 30 लाख मतदाता शामिल हैं।

खास बात यह है कि इस बार 14 लाख से ज्यादा नए वोटर जुड़ गए हैं। इनमें अधिकतर ऐसे युवा हैं, जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है।

इससे पहले जून 2025 में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू हुआ था। उस समय कुल 7 करोड़ 89 लाख रजिस्टर्ड वोटर थे। जांच के बाद 65 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए। इनमें से 22 लाख से ज्यादा मृत, 35 लाख से अधिक बाहर चले गए, और करीब 7 लाख ऐसे थे जिनके नाम दो जगह थे।

चुनाव आयोग ने सभी नाम हटाने से पहले 30 दिन का दावा-आपत्ति का समय भी दिया था।

अब फाइनल लिस्ट के साथ ही सभी जिलों के निर्वाचन कार्यालयों में इसकी भौतिक प्रति भी उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों को भी यह सूची भेज दी गई है।

फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद अब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और गति मिल गई है।

READ MORE: महू में पाथ इंडिया ग्रुप पर ईडी का ताबड़तोड़ छापा; अनिल अंबानी से जुड़े निर्माण ठेकों में करोड़ों की कथित हेराफेरी की नई कड़ी खुली 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *