बिहार एग्जिट पोल 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। अब सबकी नजरें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इस बीच आए एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जबकि महागठबंधन पिछड़ता दिख रहा है।
पोल के अनुसार, एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना है। महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिल सकती हैं, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी 5 सीटों पर कड़ा मुकाबला कर रही है। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM सिर्फ एक सीट तक सीमित रह सकती है।
विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल्स भी एनडीए के पक्ष में हैं। JVC के मुताबिक, एनडीए को 135-150 सीट, महागठबंधन को 88-103 और अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है। TIF रिसर्च के अनुसार, एनडीए को 145-163 सीटें, महागठबंधन को 76-95 सीटें और अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं।
PRAJA POLL ANALYTICS ने एनडीए को 186 सीटें दी हैं, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 50 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं POLL DIARY के अनुसार, एनडीए को 184-209 सीटें और महागठबंधन को 32-49 सीटें मिल सकती हैं।
कुल मिलाकर, सभी एग्जिट पोल्स में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं।
READ MORE: इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 12 लोगों की मौत और 36 घायल; शाहबाज शरीफ ने भारत पर लगाया आरोप