Aayudh

Categories

बिहार चुनाव 2025: क्या नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री? एनडीए नेताओं के संकेत हुए स्पष्ट

बिहार चुनाव 2025

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबकी नजर मुख्यमंत्री पद पर टिक गई है। चुनाव में एनडीए को 202 सीटें मिली हैं, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जबकि जदयू ने मजबूत वापसी की है। इसी बीच कई एनडीए नेताओं के बयान साफ संकेत दे रहे हैं कि नीतीश कुमार ही एक बार फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

HAM (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि यह जनादेश नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिला है और वे निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार की प्रशासनिक क्षमता की भी प्रशंसा की।

READ MORE: बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद दिल्ली में अहम बैठक, राहुल गांधी और खड़गे रहे मौजूद

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी समर्थन जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की भूमिका निभाएंगे। जदयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने दावा किया कि पूरा गठबंधन नीतीश कुमार के साथ है और चुनाव भी उनके नेतृत्व में लड़ा गया था।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े के शुरुआती बयान ने भले कुछ सस्पेंस पैदा किया हो, लेकिन बाद में उन्होंने भी स्वीकार किया कि नेतृत्व नीतीश कुमार का ही था। भाजपा विधायक राजू सिंह ने स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में होगा, पर जनता का भरोसा नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों पर था।

READ MORE: बिहार में RJD की हार के बाद लालू परिवार में फूट, रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार दोनों से नाता तोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *