बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग मंगलवार, 11 नवंबर को होगी। इस चरण में 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में 45,399 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें से 40,000 से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
चुनाव के दौरान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 1000 कंपनियां, बिहार पुलिस के 60,000 से अधिक जवान, 30,000 विशेष सशस्त्र पुलिस कर्मी, 20,000 होमगार्ड और 19,000 प्रशिक्षणरत सिपाही शामिल हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों से आई रिजर्व बटालियन के करीब 2,000 जवान भी चुनाव ड्यूटी में हैं।
इमामगंज के तीन गांव हेरहज, पथरा और केवलडीह में 25 साल बाद वोटिंग होगी। नक्सल प्रभाव के कारण इन इलाकों के लोग 2001 के बाद से अपने गांव में मतदान नहीं कर पाए थे।
पहले चरण में बिहार में रिकॉर्ड 65% वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण की वोटिंग के बाद मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी, जिसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
READ MORE: अमेरिका में 23 साल की भारतीय छात्रा की खांसी और सीने में दर्द से मौत, परिवार ने शुरू किया फंडरेजर