Aayudh

Categories

बिहार चुनाव 2025: पीएम का RJD पर वार, बोले- जंगलराज का विकास रिपोर्ट कार्ड शून्य, भीड़ बता रही है चुनाव का नतीजा

बिहार चुनाव 2025

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अररिया में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने शुरुआत मैथिली भाषा में करते हुए कहा कि आज बिहार में पहले चरण का मतदान लोकतंत्र का त्योहार है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिख रही हैं, लोग NDA सरकार के लिए वोट कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने RJD और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके शासन में जंगलराज था, उन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया। 1990 से 2005 तक के 15 सालों में न एक्सप्रेसवे बने, न पुल, न मेडिकल कॉलेज सबकुछ शून्य रहा। उन्होंने कहा, उन 15 वर्षों में विकास का रिपोर्ट कार्ड ‘निल बट्टे सन्नाटा’ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कट्टा और क्रूरता उस दौर की पहचान थी, जहां कानून दम तोड़ देता था। उन्होंने दावा किया कि NDA सरकार आने के बाद बिहार ने IIT, IIM, AIIMS, IIIT और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज जैसी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

पीएम मोदी ने कहा, जो लोग खुद को बिहार का माई-बाप समझते थे, वे जनता को भूल गए। मेरे लिए जनता ही मालिक है, वही मेरा रिमोट कंट्रोल है।

सभा में भारी भीड़ देखकर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनसमुद्र खुद बता रहा है कि बिहार फिर NDA सरकार बनाने जा रहा है।

READ MORE: जोहरान ममदानी की जीत पर भड़के ट्रंप; बोले ‘उनकी शुरुआत खराब हुई’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *