Aayudh

Bihar Election: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी को मिलेगा डिप्टी सीएम का ताज! 

Bihar Election

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार को पटना के मौर्या होटल में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस घोषणा के साथ कहा कि सरकार बनने पर मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे और एक अन्य उपमुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से बनाया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और वाम दलों के नेता मौजूद थे। गहलोत ने कहा कि हमारा नेता तय है, तेजस्वी यादव। अब एनडीए बताए कि उनका सीएम फेस कौन है।  

तेजस्वी यादव ने भरोसा जताने के लिए सभी सहयोगी दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को हटाने का। हमें मिलकर बिहार को नई दिशा देनी है।  

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हम पिछले साढ़े तीन साल से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। हमने प्रण लिया था कि भाजपा को तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। आज वह समय आ चुका है।  

महागठबंधन के नेताओं ने दावा किया कि वे पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और इस बार भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे।

READ MORE: मेहुल चोकसी के लिए मुंबई की आर्थर रोड जेल में तैयार हुई खास बैरक, भारत ने बेल्जियम को भेजी तस्वीरें
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *