Bihar Election Second Phase: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। 3.70 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
#WATCH | #BiharElection2025 | People queue up outside a polling station in Motihari as they await their turn to vote in the second and final phase of State Assembly elections. pic.twitter.com/gIzBOPRXpf
— ANI (@ANI) November 11, 2025
बेतिया से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल और काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने वोट डालकर मतदान की शुरुआत की। उन्होंने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया।
राज्य भर में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 4,109 को संवेदनशील घोषित किया गया है। संवेदनशील बूथों पर शाम 4 बजे तक और अन्य जगहों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। बिहार पुलिस और केंद्रीय बलों ने सीमावर्ती इलाकों खासकर भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। बॉर्डर 11 नवंबर की रात तक सील रहेगा।
डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
READ MORE: अमृतपाल सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, कहा- हाईकोर्ट जाएं