Aayudh

Categories

Bihar Election Second Phase 2025: बिहार चुनाव दूसरे चरण में रिकॉर्ड वोटिंग, शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान; किशनगंज में सबसे ज्यादा वोट पड़े

Bihar Election Second Phase 2025

Bihar Election Second Phase 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक कुल 67.14% वोटिंग दर्ज की गई। निर्वाचन आयोग के अनुसार, किशनगंज जिले में सबसे ज्यादा 76.26% मतदान हुआ, जबकि नवादा में सबसे कम 57.11% वोट पड़े।

अन्य जिलों में भी अच्छी वोटिंग देखी गई पूर्णिया में 73.79%, कटिहार में 75.23%, सुपौल में 70.69%, पश्चिम चंपारण में 69.02%, औरंगाबाद में 64.48% और गया में 67.50% वोटिंग हुई। आयोग का कहना है कि संवेदनशील बूथों पर शांति से मतदान संपन्न हुआ।

वोटिंग के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। अररिया में मां-बेटे दंडवत करते हुए वोट डालने पहुंचे, जबकि कटिहार में एक वोटर भैंस पर बैठकर मतदान केंद्र तक पहुंचा। गया में बीजेपी प्रत्याशी प्रेम कुमार साइकिल से वोट डालने आए, वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज ई-रिक्शा से बूथ पहुंचे।

कई बूथों पर मतदाताओं का गुलाब के फूल और नाच-गाने से स्वागत किया गया। महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर खास जोश दिखा।

READ MORE: दिल्ली ब्लास्ट; अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, बोले- हर गुनहगार को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *