Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA की रिकॉर्ड जीत लगभग तय हो गई है। कुल 243 सीटों में से NDA 193 सीटों पर आगे और 10 सीटें जीत चुका है। महागठबंधन सिर्फ 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस केवल 4 सीटों पर आगे है। जनता दल और बीजेपी को इस बार बड़े फायदे मिलते दिख रहे हैं।
JDU जो पिछली बार 43 सीटों पर सिमट गई थी, इस बार 75 से ज्यादा सीटों पर आगे है। वहीं BJP 91 सीटों पर बढ़त और 2 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। जन सुराज और VIP का खाता अब तक नहीं खुला है।
प्रचंड जीत के बीच जेडीयू अध्यक्ष सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं। JDU ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया “नीतीश मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे”, हालांकि 20 मिनट बाद पोस्ट डिलीट कर दिया गया। बड़े नेताओं की बात करें तो तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे चल रहे हैं, जबकि तेजप्रताप महुआ से पीछे हैं।
NDA की बढ़त पर भाजपा नेता बेहद उत्साहित हैं। अमित शाह ने कहा – यह जीत विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बिहार की जनता ने मोदी-नीतीश की जोड़ी पर भरोसा जताया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे शांति और विकास की जीत बताया।
READ MORE: BBC ने ट्रंप से मांगी माफी, मानहानि के दावे को किया खारिज