Aayudh

Categories

Bihar Election Result 2025: बिहार में NDA का दबदबा; नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने को तैयार; महागठबंधन रह गया पीछे 

Bihar Election Result 2025

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझानों में NDA ने शानदार बढ़त बनाई है। वर्तमान रुझानों के अनुसार NDA 196 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन केवल 41 सीटों पर लीड कर रहा है। 2020 के मुकाबले इस बार NDA को लगभग 65 सीटों का फायदा हुआ है।

जदयू इस बार 75+ सीटों पर आगे है और BJP 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। महागठबंधन में राजद 32 और कांग्रेस केवल 4 सीटों पर आगे है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज कोई सफलता नहीं हासिल कर पाई।

बड़े नेताओं की बात करें तो तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे चल रहे हैं, जबकि उनके भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। अन्य पांच सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की बढ़त है।

इस बार बिहार में 2 चरणों में 67.10% वोटिंग हुई, जो 2020 से लगभग 10% अधिक है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि NDA की जीत अप्रत्याशित नहीं है और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। पटना स्थित जदयू कार्यालय के बाहर समर्थक जश्न मना रहे हैं।

इस तरह बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी ने फिर से सत्ता पर कब्जा कर लिया है।

READ MORE: धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, वीडियो लीक करने वाला हॉस्पिटल स्टाफ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *