Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले मुंगेर सीट पर बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार कुमार प्रणय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली और उनके समर्थन में काम करने की घोषणा की।
संजय सिंह के इस फैसले से जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जबकि बीजेपी का पलड़ा और मजबूत हो गया है। बताया जा रहा है कि इस कदम से मुंगेर के चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।
कुमार प्रणय ने संजय सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और एनडीए की जीत तय है।
मुंगेर सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होनी है। दिलचस्प बात यह है कि कुमार प्रणय इस बार 177 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ बिहार के सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल हैं।
READ MORE: राहुल गांधी का बड़ा आरोप; हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी, ब्राजील की मॉडल ने 22 बार डाला वोट