Aayudh

Categories

Bihar Election Date Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान; शाम 4 बजे EC बताएगा कब, कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट

Bihar Election Date

Bihar Election Date Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज बड़ा ऐलान हो सकता है। निर्वाचन आयोग ने सोमवार, 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। जैसे ही तारीखों का एलान होगा, आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस बार चुनाव दो चरणों में कराने की तैयारी है। पहले चरण का मतदान छठ पर्व यानी 27-28 अक्टूबर के तुरंत बाद हो सकता है। इस फैसले के पीछे यह सोच है कि छठ के समय बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी अपने गांव लौटते हैं। ऐसे में उनकी भी चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी।

पहले चरण में उत्तरी और मध्य बिहार के जिलों में मतदान कराया जा सकता है। इससे मतदाता संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

CEC ने की 17 नई पहलों की घोषणा

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस बार चुनाव में 17 नई पहलें लागू की जाएंगी। इनमें से एक बड़ा कदम यह है कि सभी मतदान केंद्रों पर पहली बार वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

243 सीटों के लिए होगा मतदान

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव कराने हैं। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

READ MORE: जयपुर के SMS अस्पताल के ICU में लगी आग, 8 मरीजों की मौत; अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण हुआ हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *