Aayudh

Categories

Bihar Election 2025: जनसुराज पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गुरुवार को 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पटना के शेखपुरा हाउस में पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

सूची में कई चर्चित नाम शामिल हैं। गोपालगंज से प्रीति किन्नर, मांझी से वाई बी गिरी, कुम्हरार से केसी सिन्हा और दरभंगा से आरके मिश्रा को टिकट दिया गया है। करगहर सीट से भोजपुरी गायक रितेश पांडे चुनाव लड़ेंगे, जबकि अस्थावां से आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह को टिकट मिला है।

अन्य उम्मीदवारों में वाल्मीकिनगर से दीर्घ नारायण प्रसाद, अमौर से अफरोज आलम, प्राणपुर से कुणाल निषाद, सुपौल से रामप्रवेश यादव, सुरसंड से ऊषा किरण और लोरिया से सुनील कुमार को मौका दिया गया है।

उदय सिंह ने बताया कि पार्टी हर दिन नई सूची जारी करती रहेगी। प्रशांत किशोर 11 अक्टूबर से राघोपुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। अभी यह तय नहीं है कि वे खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

READ MORE: CJI गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील की SCBA सदस्यता रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *