Aayudh

Categories

Bihar Cabinet Expansion : BJP के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, JDU की एक भी सीट नहीं

Bihar Cabinet Expansion

Bihar Cabinet Expansion : बुधवार (26 फरवरी ) को बिहार में नीतीश मंत्रीमंडल का विस्तार किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के 7 विधायकों को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि बिहार कैबिनेट में कुल 36 मंत्रियों का कोटा है। बुधवार को बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके के बाद कुल 7 सीटें रिक्त थीं।

किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ

नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार में इस बार कुल 7 विधायकों ने शपथ ली। इनमें से सभी विधायक भारतीय जनता पार्टी के ही हैं। जिसके बाद बिहार कैबिनेट में कुल 36 मंत्रियों में से 21 बीजेपी से, 13 जदयू से, 1 हम से और 1 निर्दर्लीय हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कृष्ण कुमार मंटू, संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार, राजू सिंह, विजय मंडल, मोती लाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली।

Bihar Cabinet Expansion : कहाँ-कहाँ से बने मंत्री

इस बार नितीश मंत्रीमंडल के विस्तार में उत्तर बिहार को साधने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं बिहार के नए मंत्रियों के बारे में…

दरभंगा से संजय सरावगी (बीजेपी विधायक)

55 साल के संजय सरावगी NDA सरकार में पहली बार मंत्री बने हैं। संजय मिथिलांचल में पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार हैं। 2005 में पहली बार विधायक बने थे जिसके बाद एक भी चुनाव नहीं हारे। आपको बता दें कि इनका जन्म 1969 में हुआ था। इन्होंने मिथिला विश्वविद्यालय से एमए किया है। संजय की राजनीतिक यात्रा आरएसएस के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुई थी।

बिहारशरीफ से सुनील कुमार (बीजेपी विधायक)

68 साल के सुनील कुमार NDA सरकार में पहली बार मंत्री बने हैं। इन्होंने MBBS की पढ़ाई की है। आपको बता दें कि सुनील कुमार 2005 से बिहार शरीफ विधानसभा से चुनाव जीतते आ रहे हैं। उन्होंने दो बार JDU की टिकट से चुनाव जीता और दो बार BJP की टिकट से। जब JDU ने 2013 में BJP से गठबंधन तोड़ा था तब सुनील कुमार बीजेपी में शामिल हो गए थे।

जाले से जीवेश मिश्रा (बीजेपी विधायक)

जीवेश मिश्रा को भूमिहार कोटे से मंत्री बनाया गया है। ये पहले भी NDA सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आपको बता दें कि 52 वर्ष के जीवेश ने स्नातकोत्तर तक पढ़ाई की है। इन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से की, 1981 से 1988 तक एबीवीपी के सक्रिय सदस्य रहे। जिसके बाद आरएसएस के मुख्य सदस्य के रूप में भी काम किया। जीवेश 2002 में भाजपा के सदस्य बने, जिसके बाद 2015 में बीजेपी की टिकट पर जाले विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर बिहार विधानसभा पहुंचे।

साहेबगंज से राजू सिंह (बीजेपी विधायक)

राजू सिंह 55 वर्ष के हैं। इन्होंने PHD तक की पढ़ाई की है। राजू सिंह पहली बार 2005 में LJP की टिकट पर साहेबगंज से विधायक बने। जिसके बाद JDU और BJP की भी टिकट पर चुनाव लड़े। राजू मुजफ्फरपुर के बड़ा दाऊद गांव के निवासी हैं, वो एक दवा कारोबारी भी हैं। इन्होंने 2020 में VIP के टिकट पर चुनाव लड़ा था जिसके बाद बीजेपी में शामिल हो गए।

रीगा से मोतीलाल प्रसाद (बीजेपी विधायक)

मोतीलाल प्रसाद NDA सरकार में पहली बार मंत्री बने हैं। इनके जरिए बीजेपी सीतामढ़ी में नाराज़ वैश्य समुदाय को साधने की तैयारी में है। आपको बता दें कि 63 वर्ष के मोतीलाल ने इंटर तक पढ़ाई की है। इन्होंने पहली बार रीगा से 2010 में चुनाव जीता था, जिसके बाद 2015 में हार का भी सामना करना पड़ा। इन्होंने 2020 में फिर से जीत हासिल की और विधायक बने। मोतीलाल सीतामढ़ी के वैश्य समाज से तीसरे विधायक हैं।

अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू (बीजेपी विधायक)

छपरा के अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू पहली बार NDA सरकार में मंत्री बने हैं। इनका जन्म 27 फरवरी 1977 को हुआ था। कृष्ण ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत 2000 में मुखिया का चुनाव जीतकर की थी। जिसके बाद 2010 में अमनौर से विधायक बने मगर 2015 में चुनाव हार गए। 2020 में फिर से विधानसभा चुनाव में खड़े हुए और जीतकर विधायक बने।

सिकटी से विजय मंडल (बीजेपी विधायक)

56 वर्ष के विजय कुमार मंडल ने दसवीं तक पढ़ाई की है। 1995 में पहली बार आनंद मोहन की पार्टी BPP से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। जिसके बाद RJD, LJP, JDU का भी हिस्सा रहे। 2015 से BJP की टिकट पर सिकटी से चुनाव जीतते आ रहे हैं। विजय पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2000 में बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

READ MORE : Bilaspur Conversion : पत्नी ने धर्मांतरण से किया मना…पति हुआ मिशनरियों का शिकार

WATCH : https://youtu.be/Tp5IHELgA3k?si=YoFWQpEuemyFF9dx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *