Bihar Budget 2025 : नीतीश सरकार ने किए बड़े ऐलान…

पटना। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने Budget 2025-26 में बिहार को कई सौगातें दी हैं। इस बार बिहार विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में बिहार के लिए 52 नई घोषणाओं का ऐलान किया। Budget 2025-26 में महिलाओं को केंद्र में रखा गया है। नीतीश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में 60 हज़ार करोड़ से अधिक रूपए खर्च करने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि इस बार के बजट में सरकार ने शिक्षा के लिए सबसे अधिक पैसे आवंटित किए हैं। वहीं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुधार के लिए 20 हज़ार 335 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

टॉप 6 मंत्रालयों का Budget

शिक्षा विभाग – 60 हज़ार 974 करोड़
स्वास्थय विभाग – 20 हज़ार 335 करोड़
सड़क और पुल – 17 हज़ार 908 करोड़
गृह विभाग – 17 हज़ार 831 करोड़
ग्रामीण विकास विभाग – 16 हज़ार 43 करोड़
ऊर्जा विभाग – 13 हज़ार 484 करोड़

महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

बजट 2025-26 में बिहार सरकार महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं लेकर आई है। राज्य में महिलओं की भूमिका को बढ़ाने के लिए और उन्हें रोजगार देने के लिए सरकार ने स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। महिलाओं की सहूलियत के लिए बड़े शहरों में पिंक बस सर्विस की शुरुआत की जाएगी, जिसमें कंडक्टर और चालक दोनों महिलाएं ही होंगी।

सरकार के द्वारा हर पंचायत में विवाह मंडप भी तैयार किया जाएगा ताकि गरीब लड़कियों की शादी में कोई दिक्कत न हो। बड़े शहरों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हॉस्टल भी खोले जाएंगे।

महिलाओं को इ-रिक्शा और दो पहिया वाहन खरीदेने के लिए अनुदान दिया जाएगा, साथ ही प्रमुख शहरों में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर भी खोले जाएंगे। जिसमें महिलाएं ही ट्रेनिंग देंगी।

शिक्षा पर होगा सबसे ज्यादा खर्च

इस वर्ष के बजट में सरकार ने शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। पीपीपी मोड यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड के आधार पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। जिसमें सरकार के द्वारा निवेश किया जाएगा और प्राइवेट पार्टनर्स को इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। सरकार ने हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की भी घोषणा की है। आपको बता दें कि अब तक 534 प्रखंडों में से 358 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालय नहीं हैं।

सरकार SC/ST प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि भी दोगुनी करेगी, यानी राशि को 1000 रूपए से बढ़ाकर 2000 रूपए किया जाएगा।

7 नए हवाईअड्डे विकसित किए जाएंगे

वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि अगले 3 महीनों में पूर्णिया एयरपोर्ट चालू हो जाएगा। वहीं 7 अलग-अलग शहरों में नए हवाईअड्डे बनाए जाएंगे। जिनमें राजगीर, मुंगेर, भागलपुर, रक्सौल आदि शामिल हैं। राजगीर और रक्सौल में ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। इन हवाई अड्डों को उड़ान योजना से भी जोड़ा जाएगा, जिसमें 19 सीटों की क्षमता वाले विमानों का संचालन होगा।

MSP पर अनाज खरीदेगी सरकार

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट पेश करते हुए घोषणा की है कि सरकार अरहर, मूंग और उड़द की दाल MSP पर खरीदेगी। साथ ही कोल्ड स्टोरेज का भी निर्माण कराया जाएगा। वित्त मंत्री ने सब्जी उत्पादन समिति के गठन का भी घोषणा की है।

ALSO READ : Oscar अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थीं…आइए जानते हैं

WATCH : https://youtu.be/nHip7nZs01s?si=YeLIfSODyfi6rHjO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL