Bihar Board 12th Result : एक बार फिर से लड़कियों ने मारी बाजी, किसने किया टॉप ?

Bihar Board Result Out : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एक बार फिर से बिहार ने लगातार सातवीं बार इंटर परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा सबसे पहले कर दी है। Bihar Board ने टॉपर्स की भी लिस्ट जारी कर दी है। इस साल विज्ञान संकाय की प्रिया जयसवाल ने 484 अंक लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

Bihar Board Topper : कौन हैं प्रिय जयसवाल ?

प्रिया जयसवाल बिहार के पश्चिम चम्पारण की रहने वाली हैं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा, तैयारी के दौरान माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला। बड़ी दीदी भी सहयोग मिला। प्रिय ने बताया कि वह आगे चलकर एक डॉक्टर बनना चाहती हैं।

कैमिस्ट्री विषय में आये 100 अंक

प्रिया इंटर में 484 अंक लाकर बिहार की टॉपर बनी हैं। उन्होंने अंग्रेजी में 100 में से 97 अंक प्राप्त किया। हिंदी में 94 अंक, फिजिक्स में 95 अंक, बायोलॉजी में 98 अंक और कैमिस्ट्री में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। कुल मिलाकर प्रिया ने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए। 484 अंक प्राप्त कर प्रिया बिहार की टॉपर बनीं और फर्स्ट डिवीज़न से पास हुई हैं।

Bihar Board में विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार

इस साल 12वीं की परीक्षा में सबसे ज्यादा विद्यार्थी विज्ञान संकाय से शामिल हुए। इस वर्ष कुल 86.7 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। पिछले वर्ष कुल 81.2 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। सबसे अच्छा प्रदर्शन कॉमर्स के विद्यार्थियों ने दिखाया, हालांकि टॉपर विज्ञान संकाय की विद्यार्थी प्रिया बनीं। कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77%, विज्ञान में 89.66%, और कला में 82.75% परीक्षार्थी पास हुए हैं।

टॉपर्स को मिलेगा कैश प्राइज

इस वर्ष से 12वीं के टॉपर्स को बढ़ी हुई पुरस्कार राशि दी जायेगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 2 लाख रूपए कैश प्राइज, एक लैपटॉप और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 1.5 लाख रूपए कैश प्राइज दिया जाएगा, जो पिछले बार से दुगुना है। पिछले वर्ष यह राशि 75,000 रूपए थी। वहीं तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रूपए दिए जाएंगे।

चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को 30 हज़ार रूपए कैश प्राइज दिए जाएंगे।

पिछले वर्ष से कितनी बढ़ी राशि ?

वर्ष 2025 से पहले सरकार के द्वारा प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रूपए की राशि दी जाती थी। दूसरा स्थान लाने पर 75,000 रूपए और तीसरा स्थान लाने वाले को 50 हज़ार रूपए दिए जाते थे। वहीं चौथे से दसवां स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को केवल 15 हज़ार रूपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 30 हज़ार कर दिया गया है।

ALSO READ : Kunal Kamra Controversy : कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, Eknath Shinde ने दिया जवाब

WATCH : https://youtu.be/0agzN9_bVP0?si=Tgomv6yfBnOkN0Pk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL