Aayudh

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क बना जंग का मैदान; कुनिका ने तान्या की मां पर किया कमेंट तो घर में मचा बवाल

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 19 इस हफ्ते फिर सुर्खियों में है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि बात निजी रिश्तों तक पहुंच गई।

नॉमिनेशन टास्क में छिड़ा विवाद

बिग बॉस ने इस बार नॉमिनेशन के लिए नया टास्क दिया। कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में बांटा गया। एक सदस्य स्कूटर पर बैठता, तो दूसरा मेकअप रूम में समय गिनता। बाकी घरवाले उनका ध्यान भटकाने के लिए ताने कसते और सवाल पूछते। यही ताने धीरे-धीरे व्यक्तिगत हमलों में बदल गए।

बसीर और अशनूर के ताने

बसीर अली ने टास्क के दौरान नगमा मिराजकर पर तंज कसा कि वह घर में अकेली नहीं, बल्कि असिस्टेंट के साथ आई हैं। वहीं अशनूर कौर ने फरहाना भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका दिल नहीं है, अगर है भी तो वह काला है। इन तीखी बातों से घर का माहौल और भी ज्यादा गरम हो गया।

गौरव खन्ना पर ग्रुपबाजी का आरोप

शहबाज बदेशा ने गौरव खन्ना पर ग्रुपबाजी का आरोप लगाया। हालांकि गौरव ने इसे रणनीति बताया, लेकिन घरवाले उनकी बातों से सहमत नहीं दिखे।

नेहल और अभिषेक की नोकझोंक

नेहल चुदासमा और अभिषेक बजाज के बीच भी तीखी बहस हुई। नेहल ने अभिषेक को “बैल बुद्धि” कह दिया। इससे घर में फिर से हंगामा मच गया।

मां पर टिप्पणी से भड़की तान्या

सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल पर निजी टिप्पणी कर दी। कुनिका ने कहा कि तान्या की मां ने उन्हें बेसिक बातें भी नहीं सिखाईं। यह सुनकर तान्या भावुक हो गईं और रो पड़ीं। उन्होंने गुस्से में कहा कि खेल के लिए मां को बीच में लाना गलत है।

गौरव खन्ना ने किया बचाव

गौरव खन्ना ने तान्या का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि दुश्मनी खेल तक सीमित रहनी चाहिए। व्यक्तिगत हमले इंसानियत से परे हैं और शो के स्तर को गिराते हैं।

किचन विवाद से बढ़ा मामला

एक अन्य वीडियो में तान्या और कुनिका फिर भिड़ते दिखी। भिंडी काटते समय तान्या ने कीड़ा देखकर प्रतिक्रिया दी। इस पर कुनिका ने ताना मारा कि उन्हें किचन में रहकर सीखना चाहिए। जवाब में तान्या ने पूछा कि महिला सशक्तिकरण हमेशा रसोई से क्यों जोड़ा जाता है। इसके बाद दोनों के बीच फिर बहस छिड़ गई।

कुनिका ने दी सफाई

बाद में कुनिका ने कहा कि उन्होंने मां को लेकर गंभीर टिप्पणी नहीं की। वह सिर्फ मजाक कर रही थी। लेकिन तान्या उनकी बातों को दिल से लगाती हैं और मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती हैं।

READ MORE: मीका सिंह पहुंचे भोपाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात; नशामुक्ति अभियान की सराहना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *