बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और ग्लोबल स्टार प्रयिंका चोपड़ा फिल्मों के साथ-साथ अपनी रियल लाइफ को लेकर भी काफी खबरों में छाई रहती है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड के फेमस सिंगर निक जोनस से शादी की थी। राजस्थान के उदयपुर में दोनों ने शादी की थी। शादी के चार साल बाद प्रियंका सरोगेसी की मदद से एक प्यारी सी बेटी की मां बनी जिसका नाम मालती मैरी जोनस है।
जन्म के समय प्रियंका और निक जोनस की बेटी मालती प्रीमैच्योर थी। जिसके कारण उनको 3 महिनें तक अस्पताल में ही रखा गया था। अब मालती 2 साल की हो गई है और वह काफी फिट है। छोटी बेबी मालती अक्सर अपने माता-पिता के साथ सोशल मीडिया पर छाई रहती है। आपको बता दें कि प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस की पहली सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा की, ये है उनकी पहली सेल्फी।
2 साल की मालती ने पहली बार खुद से सेल्फी ली है। जिसे देखने के बाद मां प्रियंका के साथ-साथ फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। मालती की तीन फनी सेल्फी देखते हुए फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए। फोटोज पर एक यूजर ने लिखा, ‘ उसकी छोटी-छोटी चोटी तो देखो, फिर दूसरे ने लिखा,’वो भी अपनी मां प्रियंका की तरह सेल्फी क्वीन है। प्यारी सी मलती की अपनी खुद की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी हैं। मैरी जोनस की फोटो हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती है।
ये भी पढ़े- 32 साल से रामलला की सेवा करने वाले महंत ने चुना राम मंदिर का मुख्य पुजारी