ज्ञानवापी मस्जिद पर आया हिन्दुओं के पक्ष में बड़ा फैसला
राम मंदिर की तरह ही ज्ञानवापी मस्जिद में भी ASI सर्वे को मंजूरी मिल गई है.वाराणसी कोर्ट ने मस्जिद परिसर में ASI सर्वे करने की इजाजत दे दी है.ये सर्वे वजुखाने को छोड़ पूरी मस्जिद परिसर में किया जाएगा . आपको बतादे कि लंबे समय से हिंदू पक्ष द्वारा आर्कोलॉजिकल सर्वे की मांग की जा रही थी और वहीं मुस्लिम पक्ष सर्वे करने का विरोध कर रहा था.दरअसल हिंदू पक्ष का मानना है कि मस्जिद के नीचे भगवान विश्वनाथ का मंदिर है . हिंदू पक्ष की ओर से मत रखने वाले वकील का कहना है की उनके मुताबिक लगभग 3से 6 महीने में सर्वे पूरा हो सकता है और इसी के साथ ज्ञानवापी मस्जिद का सच भी सामने आ जाएगा .
Copy and paste this URL into your WordPress site to embed
Copy and paste this code into your site to embed