Aayudh

Categories

Bhopal Timber Market Fire: टिंबर मार्केट में भीषण आग; 22 फायर वाहनों ने 5 घंटे की शक्कत के बाद बुझी आग

Bhopal Timber Market Fire

Highlights

  • भोपाल के टिंबर मार्केट में तड़के भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने 5 घंटे में पाया काबू।
  • आग बुझाने के दौरान आरा मशीन की दीवार गिरी, 4 लोग घायल।
  • फर्नीचर और लकड़ी का सामान जलकर खाक, एक करोड़ रुपये से अधिक नुकसान का अनुमान।

Bhopal Timber Market Fire: भोपाल के भारत टॉकीज रोड स्थित पात्रा पुल के पास टिंबर मार्केट में शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले एक फर्नीचर शोरूम में लगी, जो तेजी से पास की आरा मशीन और अन्य दुकानों तक फैल गई। कुछ ही देर में आग ने तीन से ज्यादा जगहों को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल की 22 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा


आग की सूचना मिलते ही नगर निगम, भेल और पुलिस की करीब 22 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए पानी के टैंकर, पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दीवार गिरने से 4 लोग घायल
आग बुझाने के दौरान आरा मशीन की एक पक्की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में 2 कर्मचारी समेत कुल 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले निजी अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया।

READ MORE: कुलदीप सेंगर की जमानत पर विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन

50 फीट ऊंची उठीं लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें करीब 50 फीट तक ऊंची उठी और धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग इतनी तेज थी कि लोहे की टिन तक पिघल गया।

एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान
आग में फर्नीचर, लकड़ी और मशीनरी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। व्यापारियों के अनुसार इस हादसे में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। भोपाल डेकोरेटर के मालिक ने बताया कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया।

आग के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। शॉर्ट सर्किट या साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि डेढ़ महीने पहले भी इसी टिंबर मार्केट में आग लग चुकी है।

READ MORE: कड़ाके की ठंड से होगी एमपी में नए साल की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *