Aayudh

Categories

भोपाल में डॉक्टरों की फर्जी हाजिरी का खुलासा, 13 डॉक्टरों पर गिरी गाज

Bhopal News

Highlights

  • भोपाल में डॉक्टरों ने सार्थक ऐप में फर्जी अटेंडेंस लगाई।
  • 13 डॉक्टरों की सैलरी काटी गई, 25 को नोटिस जारी।
  • एक डॉक्टर के खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू।

भोपाल स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों द्वारा फर्जी अटेंडेंस लगाने का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि कुछ डॉक्टरों ने सार्थक ऐप के जरिए गलत तरीके से हाजिरी दर्ज की। एक डॉक्टर ने अपने ऑफिस से करीब 500 किलोमीटर दूर रहते हुए अटेंडेंस लगाई, जबकि एक अन्य डॉक्टर की प्रोफाइल में अलग-अलग लोगों के चेहरों की तस्वीरें दर्ज मिली।

नियमित समीक्षा में खुलासा

यह गड़बड़ी सीएमएचओ कार्यालय की नियमित समीक्षा के दौरान पकड़ी गई। सार्थक ऐप में लोकेशन और फोटो वेरिफिकेशन की सुविधा है, जिससे फर्जीवाड़े का पता चला। जांच में सामने आया कि कई डॉक्टर तय समय और स्थान पर मौजूद नहीं थे, फिर भी उनकी उपस्थिति दर्ज हो रही थी।

READ MORE: क्रिसमस पर पीएम मोदी ने पहुंचे दिल्ली के कैथेड्रल चर्च; प्रार्थना सभा में हुए शामिल

13 डॉक्टरों की सैलरी कटी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए 13 डॉक्टरों की 7 दिन से एक माह तक की सैलरी काटने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही 25 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

एक डॉक्टर की बर्खास्तगी की तैयारी


सीएमएचओ कार्यालय के अनुसार, बागमुगालिया क्लिनिक में पदस्थ डॉ. मिनहाज के खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्हें पहले भी 9 नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन किसी का जवाब नहीं मिला।

विभाग ने दी सख्त चेतावनी

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फर्जी अटेंडेंस से मरीजों की सेवाएं प्रभावित होती हैं। आगे भी सार्थक ऐप की कड़ी निगरानी की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

READ MORE: अटल जयंती पर लखनऊ को मिलेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल, पीएम मोदी करेंगे भव्य लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *