Aayudh

Categories

Bhopal News: चार इमली में निगम ने काटे सालों पुराने 30 पेड़, लोगों में गुस्सा

Bhopal News

Bhopal News: भोपाल का चार इमली क्षेत्र पॉश तो है ही यहां हरियाली भी खूब है। इस हरियाली को लेकर यहां लोग भी काफी जागरूक हैं। कुछ समय पहले यहां नगर निगम की उद्यान के कर्मचारी शाखा पेड़ों की कटाई के लिए पहुंचे थे। देखते ही देखते नगर निगम ने यहां के करीब दस साल पुराने 30 पेड़ काट दिए। इसके बाद यहां के नागरिकों ने खूब विरोध किया।

30 पेड़ काटे, नागरिकों का विरोध

पेड़ों को कटता देख लोगों ने हबीबगंज थाने में फोन घुमा दिया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। 30 पेड़ों को काटने के बाद नगर निगम उद्यान शाखा के सुपरिंटेंडेंट अनवर खान ने लोगों को आश्वस्त किया कि, पेड़ों के बदले पौधरोपण कर दिया जाएगा।

निगम उद्यान शाखा के डिप्टी कमिश्नर HS कुशवाह ने जब लोगों की बात सुनी तो कहा कि शिकायत की जांच कराएंगे। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद लोगों में नाराजगी देखी गई।

इसके पहले कब – कब हुआ भोपाल में पेड़ों की कटाई का विरोध –

इसके पहले भी भोपाल में अयोध्या नगर सिक्सलेन प्रोजेक्ट के लिए करीब 6 से 8 हजार पेड़ों के काटने की तैयारी की गई थी लेकिन लोगों ने चिपको आंदोलन की बात कही थी। जब प्रशासन ने नहीं सुनी तो लोगों ने रक्षा सूत्र बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन साल 2025 में मई के महीने में हुआ था।

इसके पहले साल 2024 में मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नौकरशाहों के लिए आवास तैयार किए जाने थे। इस प्रोजेक्ट के लिए भी हजारों पेड़ कटने का प्रस्ताव था। जब लोगों ने विरोध किया तो सरकार को अपने निर्णय से पीछे हटना पड़ा।

पर्यावरण विशेषज्ञों की चिंता

राजधानी भोपाल यूं तो हरियाली से परिपूर्ण हैं लेकिन नगर निगम और अन्य सरकारी संस्थाओं द्वारा की जा रही पेड़ों की कटाई से पर्यावरण विशेषज्ञ परेशान हैं। यही कारण है कि, इस बार चार इमली क्षेत्र में भी पेड़ों की कटाई का विरोध किया गया।

READ MORE: दिग्विजय सिंह पर चूड़ियां फेंकी, काले झंडे दिखाए; शीतलामाता बाजार में विरोध और भगवा रंग की दुकानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *