Aayudh

Categories

बांग्लादेश संकट पर भोपाल सांसद की दो टूक, कहा –  बांग्लादेश के हिंदुओं को भारत लाने का रास्ता निकाले सरकार

Alok Sharma

Highlights

  • सीहोर में सांसद खेल महोत्सव के तहत कुश्ती महाकुंभ आयोजित।
  • भोपाल सांसद ने बांग्लादेश के हिंदुओं को भारत लाने की मांग की।

सीहोर के स्थानीय बाल विहार मैदान पर सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने किया। देश के कई राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मैदान दर्शकों से भरा रहा।

बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न पर बयान

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में सांसद आलोक शर्मा ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वहां हिंदुओं के साथ हो रही घटनाएं बेहद गंभीर और अस्वीकार्य हैं।

READ MORE: भारत को घेरने की तैयारी में पाक-बांग्ला? सैन्य डील पर खुफिया एजेंसियों की नजर

केंद्र सरकार से कूटनीतिक पहल की मांग

सांसद आलोक शर्मा ने केंद्र सरकार से अपील की कि कूटनीति के जरिए ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं को भारत लाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह कदम मानवीय आधार पर जरूरी है और भारत की परंपरा रही है कि वह संकट में फंसे लोगों को शरण देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। सांसद का यह बयान बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।

READ MORE: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का नया ठिकाना होगा मध्य प्रदेश भवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *