Aayudh

Categories

भोपाल मेट्रो का इंतजार खत्म; 20 दिसंबर को उद्घाटन, 21 से शुरू होगा सफर

bhopal metro

Highlights

  • भोपाल मेट्रो का उद्घाटन 20 दिसंबर को, 21 दिसंबर से आम यात्रियों के लिए सेवा शुरू
  • सुभाष नगर से एम्स तक मेट्रो चलेगी, रोजाना 17 ट्रिप सुबह 9 से शाम 7 बजे तक
  • किराया ₹20 से शुरू, अधिकतम ₹70; फिलहाल मैन्युअल टिकट व्यवस्था लागू

भोपालवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में मेट्रो सेवा का शुभारंभ 20 दिसंबर को होने जा रहा है। मिंटो हॉल में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। 21 दिसंबर से आम यात्रियों के लिए मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू हो जाएगा।

READ MORE: इंदौर में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत; 15 दिन से बंद घर में सड़ रहे शव, बदबू से हुआ खुलासा

कहां से कहां चलेगी मेट्रो

पहले चरण में मेट्रो सुभाष नगर से एम्स (AIIMS) स्टेशन तक चलेगी। यह रूट करीब 6.22 से 7.4 किलोमीटर लंबा है और ऑरेंज लाइन का हिस्सा है। शुरुआती दौर में कुल 8 स्टेशन होंगे।

समय और ट्रिप की जानकारी

मेट्रो सेवा सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। रोजाना कुल 17 ट्रिप चलेंगी। सुभाष नगर से एम्स के लिए 9 ट्रिप और एम्स से सुभाष नगर के लिए 8 ट्रिप होंगी।

किराया कितना होगा

भोपाल मेट्रो में यात्रा पूरी तरह पेड होगी, कोई फ्री सफर नहीं मिलेगा।

  • 2 स्टेशन तक: ₹20
  • 3 से 4 स्टेशन: ₹30
  • 5 से 8 स्टेशन: ₹40
  • भविष्य में अधिकतम किराया: ₹70

टिकट और कोच की व्यवस्था

फिलहाल टिकट मैन्युअल काउंटर से मिलेंगे। मेट्रो में 3 कोच होंगे, जिनमें एक बार में 200 से 250 यात्री सफर कर सकेंगे।

स्पीड और सुविधाएं

मेट्रो की स्पीड 30 से 80 किमी प्रति घंटा रहेगी। 8 में से 6 स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा होगी। भविष्य में ड्राइवरलेस मेट्रो चलाने की भी योजना है।

शहर को मिलेगी राहत

मेट्रो शुरू होने से ट्रैफिक जाम कम होगा और लोगों की यात्रा आसान बनेगी। यह भोपाल को आधुनिक शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

READ MORE: मध्यप्रदेश को मिल सकते हैं नए मंत्री! नए साल में कैबिनेट विस्तार के संकेत 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *