Aayudh

Categories

भोपाल वासियों का इंतजार खत्म; 7 साल बाद राजधानी वासियों को मिली मेट्रो की सौगात

bhopal metro live

भोपाल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। करीब 7 साल के इंतजार के बाद आज भोपाल मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया। इसके साथ ही भोपाल ने मेट्रो सिटी के रूप में अपनी पहचान बना ली।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा भोपाल में आज से मेट्रो की शुरुवात हो रही है। अर्बन पॉपुलेशन लगातार बढ़ रही है जिससे यातायात को लेकर कई तरह की समस्याएं का सामने आ रही है, जिनका समाधान मेट्रो के जरिए हो सकता है। साथ ही बताया कि भोपाल देश का 26 वा शहर जहां मेट्रो शुरू हुई है।

सीएम मोहन यादव ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कहा – मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह सौभाग्य की बात है कि एक ही वर्ष में दो शहरों में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई है। मेट्रोपॉलिटन शहरों के विकास के साथ मध्यप्रदेश प्रगति की नई गाथा लिख रहा है।

उद्घाटन समारोह कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्डेड संदेश भी प्रसारित किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मेट्रो में सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर का सफर किया।

पहले चरण में 8 स्टेशन

भोपाल मेट्रो के पहले चरण में सुभाष नगर से एम्स तक कुल 8 स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स स्टेशन शामिल हैं। सभी स्टेशनों को फूलों से सजाया गया है। हालांकि कुछ बाहरी काम अगले तीन महीने तक चलते रहेंगे।

21 दिसंबर से आम जनता के लिए सेवा

मेट्रो सेवा 21 दिसंबर से आम लोगों के लिए शुरू होगी। सुबह 9 बजे पहला सफर एम्स स्टेशन से होगा। पूरे दिन में कुल 17 ट्रिप चलाई जाएंगी। सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर और रैम्प की सुविधा दी गई है। रानी कमलापति और एम्स स्टेशन को फुटओवर ब्रिज से जोड़ा गया है।

READ MORE: वोटर्स के लिए जरूरी खबर! MP में SIR के बाद वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 25 लाख नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *