Aayudh

Categories

भोपाल मेट्रो का शुभारंभ आज; 7 साल बाद राजधानी को मिलेगी आधुनिक रफ्तार

Bhopal Metro Inauguration

Highlights

  • भोपाल मेट्रो का शुभारंभ होगा आज
  • सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किमी रूट, 21 दिसंबर से आम जनता के लिए सेवा शुरू

Bhopal Metro Inauguration: भोपाल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। करीब 7 साल के लंबे इंतजार के बाद आज भोपाल मेट्रो का शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना करेंगे। जिसके साथ ही भोपाल मेट्रो सिटी के रूप में अपनी नई पहचान बनाएगा।

उद्घाटन समारोह

उद्घाटन समारोह शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में शुरू होगा। कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्डेड संदेश भी प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मेट्रो में सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर का सफर करेंगे।

READ MORE: एमपी सरकार के 2 साल पूरे; देखिए एदल कंसाना और प्रहलाद पटेल का रिपोर्ट कार्ड 

पहले चरण में 8 स्टेशन

भोपाल मेट्रो के पहले चरण में सुभाष नगर से एम्स तक कुल 8 स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स स्टेशन शामिल हैं। सभी स्टेशनों को फूलों से सजाया गया है। हालांकि कुछ बाहरी काम अगले तीन महीने तक चलते रहेंगे।

21 दिसंबर से आम जनता के लिए शुरू

READ MORE: SIR! भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल

मेट्रो सेवा 21 दिसंबर से आम लोगों के लिए शुरू होगी। सुबह 9 बजे पहला सफर एम्स स्टेशन से होगा। पूरे दिन में कुल 17 ट्रिप चलाई जाएंगी। सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर और रैम्प की सुविधा दी गई है। रानी कमलापति और एम्स स्टेशन को फुटओवर ब्रिज से जोड़ा गया है।

किराया और बाकी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- भोपाल मेट्रो का इंतजार खत्म; 20 दिसंबर को उद्घाटन, 21 से शुरू होगा सफर; जाने किराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *