Highlights
- भोपाल के ईरानी डेरे का सरगना राजू ईरानी सूरत से गिरफ्तार
- गिरोह का अपराध नेटवर्क 12 राज्यों तक फैला था, चोरी-लूट और नकली सोना खपाने में शामिल
- भोपाल पुलिस आरोपी को लाने की तैयारी में, फरार सदस्यों की तलाश जारी
Bhopal Irani Gang: भोपाल के कुख्यात ईरानी डेरे से जुड़े अपराध नेटवर्क के सरगना राजू ईरानी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूरत क्राइम ब्रांच ने उसे गुजरात के सूरत शहर से पकड़ा है। भोपाल पुलिस की निशातपुरा थाना टीम भी सूरत में मौजूद है और आरोपी को भोपाल लाने की तैयारी चल रही है।
6 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश
राजू ईरानी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश करीब 6 राज्यों की पुलिस कर रही थी। जांच में सामने आया है कि ईरानी डेरे का अपराध नेटवर्क देश के 12 राज्यों तक फैला हुआ था।
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह चोरी, लूट, ठगी, नकली सोना खपाने और प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जा करने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था। गैंग का नेटवर्क मध्य प्रदेश के अलावा दिल्ली, नोएडा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित कई राज्यों में फैला हुआ था।
READ MORE: ओवैसी बोले – हिजाब पहनने वाली बेटी एक दिन बनेगी देश की PM; संविधान की ताकत पर जताया भरोसा
पहले हो चुकी है बड़ी कार्रवाई
बीते दिनों भोपाल पुलिस ने ईरानी डेरे पर बड़ी छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सरगना राजू ईरानी उस समय फरार हो गया था।
सूरत में मिली सूचना, हुई गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू ईरानी सूरत में छिपा हुआ है। इसके बाद सूरत क्राइम ब्रांच और भोपाल पुलिस के समन्वय से कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
READ MORE: मकर संक्रांति से पहले सोने-चांदी की कीमत में उछाल; जानिए कितना है आपके शहर का भाव
नकली दस्तावेजों से कब्जे का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग के सदस्य नकली दस्तावेज तैयार कर प्रॉपर्टी पर कब्जा करते थे। साथ ही चोरी और ठगी की वारदातों को भी अंजाम देते थे।
फरार आरोपियों की तलाश तेज
पुलिस का कहना है कि राजू ईरानी की गिरफ्तारी से गिरोह को बड़ा झटका लगा है। अब बाकी फरार सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।
READ MORE: अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, एक युवक हिरासत में