Highlights
- भोपाल नगर निगम की बैठक में स्लॉटर हाउस में गोकशी को लेकर कांग्रेस पार्षदों का जोरदार हंगामा।
- पशु चिकित्सक निलंबित, महापौर मालती राय से इस्तीफे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।
- हिंदू संगठनों का सड़क पर प्रदर्शन, स्लॉटर हाउस बंद करने और 11 कर्मचारियों पर कार्रवाई की उठी मांग।
Bhopal Council Meeting: भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने के आरोपों को लेकर मंगलवार को नगर निगम परिषद की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के पार्षदों ने विरोध दर्ज कराया। बैठक के साथ-साथ हिंदू संगठन भी सड़क पर उतर आए और कार्रवाई की मांग की।
बैठक शुरू होते ही हंगामा
बैठक शुरू होते ही विपक्ष ने गौकशी का मुद्दा उठाया। कांग्रेस पार्षद बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे, जिन पर लिखा था – “गौ माता हम शर्मिदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं”। पार्षद अध्यक्ष की आसंदी के सामने पहुंच गए और नारेबाजी की।
READ MORE: 10 मिनट में डिलीवरी पर लगा ब्रेक; सरकार की सख्ती के बाद लिया फैसला
महापौर से इस्तीफे की मांग
कांग्रेस पार्षदों ने महापौर मालती राय से इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि ठेकेदार ही नहीं, बल्कि इस मामले से जुड़े सभी अधिकारी और नेता जिम्मेदार हैं, जिनके नाम सार्वजनिक कर कार्रवाई होनी चाहिए।
बीजेपी के कई पार्षदों ने भी स्लॉटर हाउस में गोमांस के खिलाफ विरोध जताया। पार्षद देवेंद्र भार्गव ने जैकेट पर कागज चस्पा कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने अपना इस्तीफा भी दिया, हालांकि अध्यक्ष ने उसे स्वीकार नहीं किया।
सरकारी कार्रवाई
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि नगर निगम के पशु चिकित्सक डॉ. बेनी प्रसाद गौर को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर स्लॉटर हाउस की जिम्मेदारी थी। महापौर मालती राय ने कहा कि 2022 में प्रशासक काल के दौरान टेंडर हुआ था और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
11 कर्मचारियों पर सवाल
MIC सदस्यों और पार्षदों ने मांग की कि स्लॉटर हाउस से जुड़े 11 कर्मचारियों पर भी निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई हो। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
सड़क पर प्रदर्शन
इधर, हिंदू संगठनों ने स्लॉटर हाउस को हमेशा के लिए बंद करने और भोपाल को “मांस की मंडी” न बनने देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
READ MORE: मध्यप्रदेश कांग्रेस में शुरू हुई राज्यसभा की लड़ाई; दिग्विजय सिंह को इस बार नहीं मिलेगा मौका…