Aayudh

Categories

Bhopal Accident: संक्रांति स्नान करने नर्मदापुरम जा रहे परिवार पर टूटा कहर, सड़क हादसे में 5 की मौत

Bhopal Accident

Highlights

  • भोपाल-बैरसिया रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की भिड़ंत, 5 लोगों की मौत।
  • संक्रांति स्नान के लिए नर्मदापुरम जा रहा सिरोंज का एक परिवार हादसे का शिकार।
  • 12 से अधिक घायल, कुछ की हालत गंभीर।

Bhopal Accident: भोपाल से सटे बैरसिया रोड पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। विधा विहार स्कूल (ठाकुर लाल सिंह स्कूल) के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडिंग वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सिरोंज के थे मृतक

मृतक विदिशा जिले के सिरोंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के लोग मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदापुरम में नर्मदा स्नान के लिए लोडिंग वाहन में सवार होकर जा रहे थे। रात करीब साढ़े 9 बजे यह हादसा हुआ।

READ MORE: चाइनीज मांझा बना मौत की डोर; कुछ ही घंटों में तीन युवक घायल, सड़क पर बहा खून

घायलों की हालत गंभीर

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग लोडिंग वाहन में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को बैरसिया के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस मौके पर पहुची

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आशुतोष शर्मा, एएसपी नीरज चौरसिया, बैरसिया थाना टीआई वीरेंद्र सेन और विधायक विष्णु खत्री अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।

तेज रफ्तार बनी वजह

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

READ MORE: उज्जैन में श्रद्धा और भक्ति के साथ फिर मनाई गई मकर संक्रांति; तिल के तेल से हुआ बाबा महाकाल का अभिषेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *