Aayudh

Categories

भोपाल में ऑनलाइन चालान नहीं काटने पर वाहन चालक और पुलिस में झड़प; देखे विडियो

Bhopal News

भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और वाहन चालकों के बीच विवाद हुआ। पुलिस नियमित वाहन जांच कर रही थी। कुछ चालकों को हेलमेट न पहनने पर रोककर चालान काटने का प्रयास किया गया, लेकिन ऑनलाइन चालान न बनने की वजह से झड़प हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वाहन चालक बार-बार पुलिस से पूछ रहे हैं कि ऑनलाइन चालान क्यों नहीं बनाया जा रहा। उनका कहना था कि नियम के अनुसार चालान डिजिटल तरीके से ही होना चाहिए। पुलिस कर्मी उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बनी।

पुलिस को कुछ चालकों पर शराब पीने का शक हुआ। पुलिस ने सामान्य जांच की मांग की, लेकिन चालकों ने कहा कि केवल ब्रेथ एनालाइजर मशीन से ही जांच स्वीकार करेंगे। इस बात पर भी दोनों पक्षों में बहस हुई।

घटना के दौरान आसपास के लोग जमा हो गए और किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाला और चालकों को समझाकर मामला शांत कराया।

READ MORE: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी; गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद सुरक्षा कड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *