Aayudh

Categories

Bhagwant Mann: पंजाब CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

Bhagwant Maan

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

पिछले दो दिनों से सीएम मान अस्वस्थ चल रहे थे। वह दवाइयाँ लेकर घर पर आराम कर रहे थे, लेकिन उनकी सेहत में खास सुधार नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि सीएम का ब्लड प्रेशर लगातार बढ़-घट रहा था। इसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।

कैबिनेट बैठक टली

सीएम मान की खराब तबीयत की वजह से आज चंडीगढ़ में होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक को टालना पड़ा। इस बैठक में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों पर चर्चा होनी थी।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं कर पाए

पंजाब में भारी बारिश के बाद कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करना था। लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह दौरे पर नहीं जा सके। उनके साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी जाना था। बाद में केजरीवाल ने अकेले ही कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी का दौरा किया।

अरविंद केजरीवाल ने जाना हाल

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सीएम मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री की सेहत के बारे में जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पंजाब में बाढ़ से हाहाकार

राज्य के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। सेना और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी बाढ़ प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचा रहे हैं।

फिलहाल, डॉक्टरों के मुताबिक सीएम भगवंत मान को वायरल बुखार और पाचन संबंधी परेशानी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

READ MORE: CM मोहन यादव के सामने मेयर के बेटे का तीखा भाषण, बुलेट ट्रेन और रेलवे विकास योजनाओं पर उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *