Betting App Case: ED ने बेटिंग ऐप केस में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा और एक्टर सोनू सूद को समन भेजा है। ये मामला 1xBet एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस का हिस्सा है। ED ने रॉबिन को 22 सितंबर, युवराज सिंह को 23 सितंबर, और सोनू सूद को 24 सितंबर को दिल्ली के मुख्यालय पूछताछ के लिए बुलाया है।
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिरेटर सुरेस रैना, शिखर धवन से भी पूछताछ की जा चुकी है।
जानिए क्या है मामला?
यह जांच अवैध बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़ी है। जिसपर आरोप है कि इसके जरिए निवशकों और आम लोगों से करोड़ों रूपये की ठगी की गई। साथ ही ये आरोप भी लगाया गया है कि इसके जरिए बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की गई है। ED पूछताछ के दौरान ये जानना चाहती है कि इन सभी लोगों का इस एप के साथ क्या संबध है। ये पूछाताछ (PMLA) धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है।
कई सिलेब्रिटीज से हो चुकी है पूछताछ
इस केस में हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी दिल्ली स्थित मुख्यालय में सवाल-जवाब किए गए थे। वहीं, बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा ने भी ईडी दफ्तर में अपना बयान दर्ज कराया। टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से भी एजेंसी पूछताछ कर चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अभी तक ईडी को यह साफ नहीं किया है कि वे पूछताछ में शामिल होंगी या नहीं। एजेंसी फिलहाल उनके जवाब का इंतजार कर रही है।
READ MORE: 60 करोड़ की धोखाधड़ी में ईओडब्ल्यू के सामने पेश हुए कुंद्रा, दर्ज हुआ बयान