Bengaluru Stampede: 3 जून को आईपीएल 2024 का फाइनल जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम ने करोड़ों फैंस को खुशी दी थी। लेकिन, अगले ही दिन, 4 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित जश्न कार्यक्रम ने इस खुशी को मातम में बदल दिया। विराट कोहली समेत पूरी टीम के सामने 11 फैंस की भगदड़ में मौत हो गई।
विराट कोहली हुए भावुक
इस दुखद घटना के तीन महीने बाद, टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आरसीबी द्वारा जारी किए गए एक बयान में कोहली ने कहा कि जिंदगी में कुछ भी 4 जून जैसी दिल तोड़ देने वाली घटना के लिए आपको तैयार नहीं कर सकता।
उन्होंने आगे कहा, “हमारी फ्रैंचाइज़ी के इतिहास का सबसे खुशी का पल, एक दुखद घटना में बदल गया।”
खोए हुए फैंस को याद किया
विराट कोहली ने उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने अपनों को खो दिया। उन्होंने कहा, “मैं उन लोगों के परिवारों के बारे में सोच रहा हूं और उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं, जिन्हें हमने खो दिया। और हमारे उन प्रशंसकों के लिए जो घायल हुए।”
साथ ही विराट ने यह भी कहा कि अब यह नुकसान उनकी कहानी का हिस्सा है और वे सब मिलकर देखभाल, सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।
पुलिस जांच में सामने आया कि जश्न कार्यक्रम में लगभग 2.5 लाख लोग उमड़ पड़े थे। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस नाकाम रही। जांच में आरसीबी को भी इस घटना का जिम्मेदार माना गया क्योंकि उचित अनुमति और व्यवस्था का अभाव था।
आरसीबी ने की मदद की घोषणा
इस घटना के बाद, आरसीबी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। साथ ही, फ्रेंचाइजी ने ‘आरसीबी केयर्स’ नाम से एक फाउंडेशन भी शुरू किया है। इस फाउंडेशन ने भविष्य में बेहतर भीड़ प्रबंधन प्रोटोकॉल बनाने का वादा किया है।
कोहली का पहला आईपीएल खिताब
यह विराट कोहली की भी पहली आईपीएल ट्रॉफी थी। फाइनल जीतने के बाद उनकी आंखों में आंसू थे, जो खुशी के आंसू थे। लेकिन अगले दिन 4 जून की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया।
READ MORE: स्मोकिंग एरिया की सफाई को लेकर घमासान; तान्या, जीशान और बसीर में छिड़ी बहस