Aayudh

Categories

Bareilly: बरेली में फिर इंटरनेट बंद, सुरक्षा कड़ी जुमा और दशहरा को लेकर अलर्ट

Bareilly

Bareilly: बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दशहरा और उसके बाद आने वाले शुक्रवार (जुमा) को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

इंटरनेट दोबारा बंद

प्रशासन ने आदेश जारी कर बताया है कि बृहस्पतिवार, 2 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से शनिवार, 4 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस दौरान लोग न तो इंटरनेट चला पाएंगे और न ही एसएमएस भेज सकेंगे। बीएसएनएल के जीएम पंकज पोरवाल ने बताया कि यह फैसला शासन के निर्देश पर लिया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दशहरा और जुमा को लेकर पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। बरेली के संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात है। महिला सुरक्षा के लिए महिला एसओजी और महिला क्यूआरटी की छह टीमें लगाई गई हैं। हर टीम में 30-35 सदस्य हैं।

ड्रोन से निगरानी और फ्लैग मार्च

शहर में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है। अगर किसी जगह भीड़ जमा होती है तो तुरंत अलर्ट जारी किया जाएगा और सुरक्षा बल वहां भेजे जाएंगे।

पिछली हिंसा के बाद अलर्ट

बता दें कि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बरेली के कोतवाली क्षेत्र में हिंसा हुई थी। मस्जिद के बाहर दो हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पथराव और लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए थे। यह बवाल ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद और प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के रद्द होने के बाद शुरू हुआ था।

बरेली मंडल के चार जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शहर में फिलहाल स्थिति सामान्य है लेकिन प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

READ MORE: कोलंबिया में राहुल गांधी बोले, भारत में लोकतंत्र खतरे में, संस्थाएं कमजोर की जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *