Aayudh

Categories

Digvijay Singh: दिग्विजय सिंह पर चूड़ियां फेंकी, काले झंडे दिखाए; शीतलामाता बाजार में विरोध और भगवा रंग की दुकानें

Digvijay Singh

Digvijay Singh: इंदौर के शीतलामाता बाजार में मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के फैसले के विरोध में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं और कुछ व्यापारियों ने उनके खिलाफ नारे लगाए, काले झंडे दिखाए और उनकी कार पर चूड़ियां फेंकी।

दिग्विजय सिंह बाजार में प्रवेश करने से पहले ही पुलिस द्वारा रोके गए और उन्हें सराफा थाने जाने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। बाजार में पहले से ही भगवा झंडों और बैनरों से सजावट की गई थी। कई दुकानों पर पोस्टर भी लगाए गए थे, जिनमें लिखा था कि “जिहादी मानसिकता का प्रवेश निषेध”

इस विवाद की शुरुआत भाजपा विधायक के पुत्र एकलव्य गौड़ द्वारा मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने की चेतावनी के बाद हुई। इसके बाद 40 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह केवल धर्म के आधार पर उत्पीड़न है और पुलिस अब तक एफआईआर क्यों नहीं कर रही।

पूर्व सीएम ने मध्यप्रदेश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका भी लगाई है। सुनवाई अब 10 नवंबर को होगी।

READ MORE: सोनम वांगचुक पर DGP का बड़ा खुलासा: पाक लिंक और हिंसा में भूमिका, NSA के तहत जेल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *