बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस एक बार फिर विवादों में हैं। यूनुस ने हाल ही में पाकिस्तान के ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शामशाद मिर्जा से मुलाकात के दौरान उन्हें ‘आर्ट ऑफ ट्रायम्फ’ नाम की किताब गिफ्ट की। विवाद तब शुरू हुआ जब इस किताब के कवर पर बने नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया।
सोशल मीडिया पर इस हरकत की कड़ी आलोचना हो रही है। लोग इसे ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ की मांग से जोड़कर देख रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर इलाके पर विवादित टिप्पणी की हो। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि भारत के ये राज्य समुद्र से कटे हैं और बांग्लादेश ही उनका एकमात्र समुद्री रास्ता है।
हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। बताया जा रहा है कि यह किताब अब तक कई विदेशी नेताओं को गिफ्ट की जा चुकी है, जिससे इसे कूटनीतिक संकेत माना जा रहा है।
READ MORE: जामताड़ा 2 के एक्टर सचिन चांदवाड़े की मौत, फांसी लगाकर की खुदकुशी