Highlights
- अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, एक युवक हिरासत में
- युवक की पहचान कश्मीर के शोपियां निवासी अबू अहमद शेख के रूप में
- घटना के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट, जांच जारी
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर परिसर में शनिवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था उस समय सख्त हो गई, जब एक युवक द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश का मामला सामने आया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद खुफिया एजेंसियां और पुलिस अलर्ट मोड पर हैं।
गेट D1 से परिसर में प्रवेश
जानकारी के अनुसार युवक राम मंदिर के गेट D1 से अंदर घुसा था। वह सीता रसोई और दक्षिणी परकोटे के पास बैठकर नमाज पढ़ने लगा। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी, जिसके बाद उसे रोका गया।
कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा
पकड़े गए युवक की पहचान अबू अहमद शेख के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के शोपियां का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शुरुआती जानकारी में उसके साथ एक अन्य युवक और एक युवती के होने की भी बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
READ MORE: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत
रोके जाने पर नारेबाजी का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रोका तो उसने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभालते हुए उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और युवक के इरादों की गहन जांच की जा रही है।
सुरक्षा पहले से कड़ी
गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से रोजाना करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही बेहद कड़ी है। फिलहाल राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
READ MORE: ओवैसी बोले – हिजाब पहनने वाली बेटी एक दिन बनेगी देश की PM; संविधान की ताकत पर जताया भरोसा