Aayudh

Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहरुख की कंपनी और नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस

Sameer Wankhede

Sameer Wankhede: दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका पर बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी किया है। दोनों से 7 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी। वानखेड़े का कहना है कि वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में दिखाए गए एक अफसर का किरदार उनसे मेल खाता है। इससे उनकी छवि को नुकसान हुआ है और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस सीरीज का निर्देशन आर्यन खान ने किया है और इसे शाहरुख की कंपनी ने प्रोड्यूस किया है। यह शो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। वानखेड़े ने पहले भी कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन तब कोर्ट ने सुनवाई योग्य क्षेत्राधिकार पर सवाल उठाया था और याचिका में बदलाव का समय दिया था। गौरतलब है कि समीर वानखेड़े वही अधिकारी हैं जिन्होंने 2021 में आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में सबूतों के अभाव में आर्यन को क्लीन चिट मिल गई थी। READ MORE: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा, अब CRPF कमांडो करेंगे सुरक्षा

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा, अब CRPF कमांडो करेंगे सुरक्षा

Pawan Singh

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और नेता पवन सिंह को केंद्र सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट के बाद लिया गया है। रिपोर्ट में पवन सिंह को खतरा बताया गया था। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। अब पवन सिंह की सुरक्षा में CRPF के कमांडो तैनात रहेंगे। Y कैटेगरी सुरक्षा में आमतौर पर 8 से 11 कमांडो शामिल होते हैं, जो 24 घंटे सुरक्षा देते हैं। ये कमांडो हर जगह – घर, सफर, इवेंट और पब्लिक प्रोग्राम में साथ रहते हैं। सितंबर में पवन सिंह को बाबा खान के गुंडों ने धमकी दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी के बाद सरकार ने गंभीरता से मामला लेते हुए सुरक्षा देने का फैसला किया। पवन सिंह हाल ही में फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए हैं। उन्होंने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और नेता उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। अब पवन सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर पेश किया जाएगा। इससे पहले वे लोकसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे। READ MORE: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, 11 दिन से थे वेंटिलेटर पर; सड़क हादसे का हुए थे शिकार

Rajveer Jawanda Passed Away: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, 11 दिन से थे वेंटिलेटर पर; सड़क हादसे का हुए थे शिकार

Rajveer Jawanda Passed Away

Rajveer Jawanda Passed Away: मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का बुधवार को निधन हो गया। वे 27 सितंबर को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा पिंजौर के पास हुआ था, जब वे अपनी बीएमडब्ल्यू बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक भी आया था। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी, लेकिन 11 दिन बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। राजवीर जवंदा की उम्र 35 साल थी। उनके निधन की पुष्टि उनके पैतृक गांव पौना (जिला लुधियाना) के सरपंच ने की है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाया जाएगा। उनकी मौत की खबर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है। कांग्रेस नेता राजा वड़िंग, एक्टर गुरप्रीत घुग्गी और बीएन शर्मा ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। READ MORE: दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, सोना 1 लाख 20 हजार के पार 

Gold Silver Price: दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, सोना 1 लाख 20 हजार के पार 

Gold Silver Price

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहली बार सोने की कीमतें 4000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई हैं। वहीं भारत के वायदा बाजार में सोना 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोमवार को सोना 2,700 रुपये चढ़कर 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 1,729 रुपये की तेजी के साथ 1,47,521 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दिल्ली में यह 7,400 रुपये की तेजी के साथ 1,57,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। सोने की इस तेजी के पीछे ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितता, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद, कमजोर डॉलर और केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीदारी जैसे कारण हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, इस साल ETF में 64 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौजूदा रुख जारी रहा तो दिवाली से पहले सोना 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर सकता है। READ MORE: भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई, हिंडन एयरबेस पर हुआ मुख्य आयोजन

भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई, हिंडन एयरबेस पर हुआ आयोजन

भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस

भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस: भारतीय वायुसेना आज अपना 93वां स्थापना दिवस मना रही है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वायुसैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय वायुसेना वीरता, अनुशासन और सटीकता की मिसाल है। मुख्य समारोह गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ, जहां चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। हिंडन में परेड का आयोजन हुआ, जिसमें वायुसेना प्रमुख ने सैनिकों से सलामी ली और देश को संबोधित किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की बात करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना ने सिर्फ चार दिनों में दुश्मन को हराया। इस दौरान स्वदेशी हथियारों का शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिला। https://t.co/RlyuDvtF7E — Indian Air Force (@IAF_MCC) October 8, 2025 इस साल वायुसेना दिवस की थीम है – ‘सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर’, और यह ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित है। खास बात यह रही कि इस बार फ्लाई पास्ट गुवाहाटी में 9 नवंबर को होगा, दिल्ली क्षेत्र में बढ़ते एयर ट्रैफिक और सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है। READ MORE: बस पर गिरा पहाड़ का मलबा, 18 लोगों की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख

Bilaspur Landslide Accident: बस पर गिरा पहाड़ का मलबा, 18 लोगों की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख

Bilaspur Landslide Accident

Bilaspur Landslide Accident: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। भल्लू पुल के पास अचानक भारी भूस्खलन हुआ, जिससे एक चलती बस मलबे की चपेट में आ गई। इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। तीन बच्चों को बचा लिया गया है, जिनका इलाज एम्स बिलासपुर और स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि NDRF की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। 🇮🇳 हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक भूस्खलन हादसा, बस पर मलबा गिरने से 15 लोगों की मौत हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भालूघाट क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आई बस में करीब 30 लोग सवार थे। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 📹:… pic.twitter.com/WRY1kN0gfD — RT Hindi (@RT_hindi_) October 8, 2025 स्थानीय लोगों और अधिकारियों के अनुसार, यह इलाका पहले से ही संवेदनशील और खतरनाक माना जाता था। ग्रामीणों ने कई बार इस जगह को सुरक्षित करने की मांग की थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। हादसे के बाद रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसमें जेसीबी, डॉग स्क्वॉड और जनरेटर की मदद ली गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों को सरकारी खर्चे पर इलाज देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन लगातार राहत कार्य में लगा हुआ है। पूरा इलाका इस दर्दनाक हादसे से शोक में डूबा है। READ MORE: जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG से भरे ट्रक में भीषण विस्फोट, एक की मौत, हाईवे जाम

Jaipur LPG Truck Accident: जयपुर-अजमेर हाईवे पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग, 200 सिलेंडर फटे, एक की मौत

Jaipur LPG Truck Accident

Jaipur LPG Truck Accident:  जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र के पास मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। सावरदा पुलिया के पास गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक को एक तेज रफ्तार केमिकल टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई, जो ट्रक तक फैल गई। आग लगते ही सिलेंडर फटने लगे और जोरदार धमाकों से इलाका दहल उठा। करीब 200 सिलेंडर फटे, जिनकी आवाजें 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। #BREAKING: Major accident near Maujumabad Dudu on the Jaipur-Ajmer highway where a truck with many LPG Gas Cylinders overturned. Many loud explosions heard in the area one after another. Many other vehicles also impacted. Traffic on highway stopped. Rescue Ops are underway. pic.twitter.com/wqCd5sHL2a — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) October 7, 2025 कुछ सिलेंडर खेतों में 500 मीटर तक जा गिरे। हादसे में टैंकर चालक जिंदा जल गया। ट्रक में कुल 330 सिलेंडर थे, जिनमें से ज्यादातर फट गए। आग बुझाने में दमकल की 12 गाड़ियों को 3 घंटे लगे। हादसे की वजह बताई जा रही है कि आरटीओ वाहन को देखकर घबराए टैंकर चालक ने अचानक ढाबे की ओर गाड़ी मोड़ दी, जिससे सामने खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने घटना पर दुख जताया और राहत कार्यों की निगरानी की। अभी भी मौके पर फायर ब्रिगेड तैनात है। तीन लोगों की तलाश जारी है। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से 3.66 लाख हटाए गए मतदाताओं की जानकारी मांगी

Nobel Prize 2025: भौतिकी में तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को मिला सम्मान, क्वांटम तकनीक में की बड़ी खोज

Nobel Prize 2025

Nobel Prize 2025: साल 2025 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार, 7 अक्टूबर को यह घोषणा की। इस साल के विजेता हैं – जॉन क्लार्क (कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले), माइकल डेवोरेट (येल यूनिवर्सिटी) और जॉन एम. मार्टिनिस (कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, सांता बारबरा)। इन वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में खास खोज के लिए दिया गया है। उन्होंने ऐसा इलेक्ट्रिकल सर्किट तैयार किया जिसमें क्वांटम टनलिंग और ऊर्जा के स्तर (energy levels) को बड़े पैमाने (मैक्रोस्कोपिक लेवल) पर दिखाया जा सका। इससे पहले ये प्रभाव सिर्फ सूक्ष्म कणों जैसे इलेक्ट्रॉन में देखे जाते थे। यह खोज क्वांटम कंप्यूटर, क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और क्वांटम सेंसर्स जैसी उन्नत तकनीकों को बेहतर समझने और विकसित करने में मदद करेगी। नोबेल समिति ने इसे क्वांटम दुनिया को इंसानी स्तर पर दिखाने वाली एक बड़ी सफलता बताया है। इन विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (करीब 10.3 करोड़ रुपये), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह सम्मान 10 दिसंबर 2025 को स्टॉकहोम में प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि भौतिकी में अब तक 118 वैज्ञानिकों को नोबेल मिल चुका है। भारत के सर सीवी रमन (1930) और सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर (1983) इस श्रेणी में सम्मानित हो चुके हैं। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से 3.66 लाख हटाए गए मतदाताओं की जानकारी मांगी

Supreme Court On Bihar SIR: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से 3.66 लाख हटाए गए मतदाताओं की जानकारी मांगी

Supreme Court On Bihar SIR

Supreme Court On Bihar SIR:  सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग से बिहार में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत हटाए गए 3.66 लाख मतदाताओं की जानकारी 9 अक्टूबर तक देने को कहा है। कोर्ट ने पूछा कि इन लोगों को कैसे हटाया गया और क्या उन्हें कोई सूचना दी गई थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता प्रशांत भूषण, अभिषेक मनु सिंघवी और वृंदा ग्रोवर ने कहा कि मतदाताओं को बिना नोटिस दिए लिस्ट से हटा दिया गया और अपील करने का भी मौका नहीं मिला। उनका कहना है कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी सही जानकारी नहीं है। कोर्ट ने यह भी पूछा कि याचिकाकर्ता किसके लिए आवाज उठा रहे हैं, क्योंकि कई लोग खुद कोर्ट नहीं आए। जस्टिस सूर्यकांत ने तंज करते हुए कहा कि “कुछ लोग ऐसे हैं जैसे एलियन, जो हटाए जाने पर भी कोर्ट नहीं आएंगे।” चुनाव आयोग ने जवाब में कहा कि ज़्यादातर हटाए गए नाम पुराने नहीं, बल्कि नए नाम जोड़े गए हैं। आयोग के वकील राकेश द्विवेदी ने कहा कि सभी को जानकारी दी गई थी और राजनैतिक पार्टियों को पूरी लिस्ट सौंपी गई थी। आयोग ने दावा किया कि अब तक किसी भी मतदाता ने खुद कोई आपत्ति या अपील दर्ज नहीं की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी। READ MORE: भोपाल में FDA की छापेमारी; प्रतिबंधित कफ सिरप की 80 बोतलें जब्त

Cough Syrup Case: भोपाल में FDA की छापेमारी; प्रतिबंधित कफ सिरप की 80 बोतलें जब्त

Cough Syrup Case

Cough Syrup Case:  छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद मध्यप्रदेश फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) अब सख्त हो गया है। मंगलवार को राजधानी भोपाल के दवा बाजार में FDA की टीम ने छापा मारा और प्रतिबंधित कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और एएनएफ की 80 बोतलें जब्त कीं। साथ ही जांच के लिए 10 बोतलें सील कर सैंपल के तौर पर ली गई। इन कफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) नामक खतरनाक केमिकल पाया गया है, जिसे बच्चों की किडनी फेल होने का कारण माना जा रहा है। FDA की रिपोर्ट के अनुसार, री-लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर में DEG की मात्रा तय मानकों से अधिक मिली है। अब तक 19 सैंपल्स की जांच में 3 कफ सिरप अमानक पाए गए हैं। इनमें से कुछ तमिलनाडु और गुजरात में बनाए जाते हैं। छिंदवाड़ा में 15 बच्चों की मौत के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी है। भोपाल समेत अन्य शहरों में भी ड्रग विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। READ MORE: हमास-इजराइल युद्ध के दो साल; 67,000 मौतें, 90% घर तबाह, कब रुकेगा खून-खराबा?