Israel-Hamas Ceasefire: ट्रंप की मध्यस्थता से इजरायल-हमास संघर्षविराम तय; पहले चरण में बंदियों की रिहाई और बमबारी पर रोक

Israel-Hamas Ceasefire: दो साल से जारी इजरायल और हमास के बीच के संघर्ष में अब शांति की पहली किरण दिखने लगी है। काहिरा में हुई बातचीत के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20-बिंदुओं वाली शांति योजना पर आधारित समझौता हुआ। इसके तहत गाजा संघर्षविराम का पहला चरण लागू किया जाएगा। ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कतर, मिस्र, तुर्की को मध्यस्थता के लिए धन्यवाद दिया। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी इसे कूटनीतिक सफलता और नैतिक जीत करार दिया है। इस समझौते के तहत हमास 7 अक्टूबर 2023 के हमले के बाद बंदी बनाए गए 48 इजरायली नागरिकों को रिहा करेगा, जिनमें से लगभग 20 जीवित होने की उम्मीद है। बदले में इजरायल सैकड़ों फिलिस्तीनी बंदियों को रिहा करेगा, जिनमें महिलाएं, बच्चे और आजीवन कारावास के कैदी शामिल हैं। संघर्षविराम की शर्तों के अनुसार, दोनों पक्ष हवाई और तोपों से गोलाबारी रोकेंगे और सेना अपनी जगह स्थिर रहेगी। व्हाइट हाउस ने कहा है कि सभी बंधकों की रिहाई के बाद इजरायल 250 आजीवन कैदियों और 1,700 गाजावासियों को भी छोड़ेगा। अब सभी की नजरें इस शांति समझौते के पूरे लागू होने पर टिकी हैं। READ MORE: पत्नी ज्योति ने पवन पर लगाए चौंकाने वाले आरोप; कहा- जबरन अबॉर्शन पिल्स दी, शारीरिक और मानसिक टॉर्चर..
Pawan Singh Controversy: पत्नी ज्योति ने पवन पर लगाए चौंकाने वाले आरोप; कहा- जबरन अबॉर्शन पिल्स दी, शारीरिक और मानसिक टॉर्चर..

Pawan Singh Controversy: भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पवन सिंह उन्हें जानबूझकर गर्भपात की गोलिया देते थे ताकि उनका गर्भपात हो जाए। ज्योति ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें टॉर्चर किया गया। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने एक बार में 25 नींद की गोलियां खा ली थी। बाद में पवन के भाई और उनकी टीम के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। ज्योति सिंह ने ये भी कहा कि शादी के बाद भी पवन सिंह का रिश्ता एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ था। उन्होंने बताया कि अक्षरा ने हाल ही में उन्हें सपोर्ट किया है और माना है कि वो भी इसी तरह की स्थिति से गुजर चुकी हैं। #WATCH | Lucknow, UP | Jyoti Singh, wife of Bhojpuri singer-actor Pawan Singh, said, "I want to contest elections from Karakat (Bihar) because Pawan has not visited that area even once since he ran for the Lok Sabha from that seat. The hopes and emotions of the people who voted… pic.twitter.com/1DJNK4gDSp — ANI (@ANI) October 8, 2025 राजनीति से जुड़ी बातों पर भी ज्योति ने सफाई दी और कहा कि अगर पवन उन्हें अपनाते हैं, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनका मकसद सिर्फ अपना रिश्ता बचाना है। READ MORE: शिल्पा शेट्टी की विदेश यात्रा पर कोर्ट का ब्रेक; कहा – विदेश जाना है तो पहले 60 करोड़ जमा करो
Beauty Tips for Karwa Chauth: करवाचौथ पर पाएं चांद जैसी चमक; घर पर बनाएं ये तीन आसान फेस पैक, पार्लर जाने की जरूरत नहीं!

Beauty Tips for Karwa Chauth: करवाचौथ 2025 का बस दरवाजे पर है, और हर सुहागन का सपना होता है कि इस खास दिन उनका चेहरा चांद की तरह दमकता नजर आए। लेकिन अगर आप व्यस्त हैं या पार्लर जाने का समय नहीं मिला, तो घबराएं नहीं। हम आपके लिए लाए हैं ऐसे घरेलू फेस पैक जो तुरंत असर दिखाते हैं और आपकी त्वचा को दे सकते हैं एक दिन में निखार बिना किसी केमिकल के। चंदन-हल्दी वाला फेस पैक सामग्री: कैसे करें इस्तेमाल:सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। फायदे: खीरा-एलोवेरा फेस पैक सामग्री: कैसे करें इस्तेमाल:सभी चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। फायदे: मलाई-शहद फेस पैक सामग्री: कैसे करें इस्तेमाल:सभी चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। फायदे: करवाचौथ की रात बनाएं यादगार अगर आप चाहती हैं कि करवाचौथ की पूजा और चांद देखने से पहले आपका चेहरा भी उसी की तरह दमके, तो इन घरेलू उपायों को आजमाकर देखें। ये फेस पैक न केवल आपकी त्वचा को गहराई से साफ करेंगे, बल्कि उसे नरम, ताजगी से भरपूर और चमकदार भी बनाएंगे। READ MORE: शिल्पा शेट्टी की विदेश यात्रा पर कोर्ट का ब्रेक; कहा – विदेश जाना है तो पहले 60 करोड़ जमा करो
Coldriff Cough Syrup Case: कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी का मालिक गिरफ्तार; अब तक 24 बच्चों की मौत, जांच जारी

Coldriff Cough Syrup Case: मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से अब तक 24 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए SIT ने दवा बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन गोविंदन को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जांच में सामने आया है कि इस सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल नाम का जहरीला केमिकल इस्तेमाल किया गया था, जो शरीर के लिए खतरनाक होता है और बच्चों की किडनी फेल होने की वजह बना। श्रीसन फार्मा ने बिना जांच के यह सिरप मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में भेज दिया था। कंपनी के पास केमिकल की खरीद का न बिल है, न रिकॉर्ड। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सिरप बनाने में घटिया क्वालिटी के केमिकल का इस्तेमाल हुआ। सरकार ने कार्रवाई करते हुए दो दवा अधिकारियों को सस्पेंड किया है और एक डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिस पर गलत दवा लिखने का आरोप है। अगर जांच में यह साबित हुआ कि कंपनी ने जानबूझकर जहरीला केमिकल इस्तेमाल किया, तो मालिक पर गैर-इरादतन हत्या (IPC 304) का केस चलाया जाएगा। READ MORE: शिल्पा शेट्टी की विदेश यात्रा पर कोर्ट का ब्रेक; कहा – विदेश जाना है तो पहले 60 करोड़ जमा करो
Shilpa Shetty Fraud Case: शिल्पा शेट्टी की विदेश यात्रा पर कोर्ट का ब्रेक; कहा – विदेश जाना है तो पहले 60 करोड़ जमा करो

Shilpa Shetty Fraud Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फंसे इस कपल को कोर्ट ने विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने साफ कहा कि यदि शिल्पा विदेश जाना चाहती हैं, तो पहले 60 करोड़ रुपये जमा करें, उसके बाद ही याचिका पर विचार होगा। यह मामला बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत पर आधारित है, जिन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच शिल्पा और राज कुंद्रा की कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ में 60.48 करोड़ रुपये निवेश किए, लेकिन बाद में उनके साथ धोखा हुआ। EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने इस केस में दोनों के खिलाफ LOC जारी किया है, जिससे उनकी विदेश यात्रा पर रोक लग गई है। शिल्पा ने यूट्यूब इवेंट के लिए कोलंबो और लॉस एंजिलिस जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि केवल फोन कॉल्स के आधार पर अनुमति नहीं दी जा सकती। अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी। READ MORE: समीर वानखेड़े की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहरुख की कंपनी और नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस
Pakistan: टीटीपी के आतंकियों की पाक सेना से मुठभेड़, 11 सैनिकों की मौत

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 11 जवान मारे गए। मारे गए जवानों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद आरिफ और मेजर तैयब राहत भी शामिल हैं। यह मुठभेड़ ओरकजई और कुर्रम जिलों में हुई। सेना को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सेना का दावा है कि इस कार्रवाई में 19 आतंकियों को भी मार गिराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, टीटीपी ने सेना के काफिले पर बम और गोलीबारी से हमला किया। बाद में संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। पाक सेना ने आरोप लगाया है कि इन आतंकियों को भारत से मदद मिल रही है और वह इन्हें “फितना अल-ख्वारिज” कहती है। 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से टीटीपी के हमले तेज हुए हैं। READ MORE: धनश्री के आरोपो पर चहल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “मैं धोखा नहीं देता, यह चैप्टर अब खत्म है
Yuzvendra Chahal: धनश्री के आरोपो पर चहल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “मैं धोखा नहीं देता, यह चैप्टर अब खत्म है

Yuzvendra Chahal: हाल ही में रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा ने दावा किया कि शादी के दो महीने बाद ही उन्हें धोखा मिला था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई। अब क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। चहल ने कहा, “मैं एक खिलाड़ी हूं और मैं धोखा नहीं देता। अगर दो महीने में धोखा हुआ होता, तो शादी साढ़े 4 साल तक कैसे चलती?” उन्होंने साफ कहा कि अब यह मामला उनके लिए खत्म हो चुका है। चहल ने बताया कि वह अपनी जिंदगी और करियर पर ध्यान दे रहे हैं और इस विषय पर दोबारा बात नहीं करना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर कई बातें फैलती हैं, लेकिन सच्चाई सिर्फ एक होती है। बता दें कि चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी और मार्च 2025 में दोनों का तलाक हो गया। READ MORE: जुबीन गर्ग मौत के मामले में चचेरे भाई DSP संदीपन गर्ग गिरफ्तार, अब तक 5 गिरफ्तारियां; पूछताछ जारी
Zubeen Garg: जुबीन गर्ग मौत के मामले में चचेरे भाई DSP संदीपन गर्ग गिरफ्तार, अब तक 5 गिरफ्तारियां; पूछताछ जारी

Zubeen Garg: मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने उनके चचेरे भाई और असम पुलिस में DSP संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है। वे उस समय जुबीन के साथ सिंगापुर में मौजूद थे, जब 19 सितंबर को उनकी मौत हुई थी। CID और SIT की जांच के बाद संदीपन को गैर इरादतन हत्या, षडयंत्र और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में अब तक कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, बैंड सदस्य शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि जुबीन को जहर दिए जाने का शक है। आरोप है कि उन्हें जानबूझकर सिंगापुर जैसे विदेशी स्थान पर बुलाकर नुकसान पहुंचाया गया। जुबीन गर्ग की मौत वाटर एक्टिविटी के दौरान हुई बताई गई थी, लेकिन अब पूरा मामला साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। READ MORE: हिजाब पहनने पर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, फैंस ने किया स्पोर्ट
Cough Syrup Scandal: जहरीली दवा ने ली 20 मासूमों की जान, कंपनी मालिक की तलाश में पुलिस

Cough Syrup Scandal: मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते 24 घंटों में तीन और मासूमों ने दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। सबसे ज्यादा मौतें छिंदवाड़ा (17) में हुईं, जबकि बैतूल में 2 और पांढुर्ना में 1 बच्चे की जान गई है। जांच में सामने आया है कि इन बच्चों को ‘कोल्ड्रिफ’ सिरप दी गई, जिसमें जहरीले केमिकल डाईएथिलीन ग्लायकॉल (DEG) और एथिलीन ग्लायकॉल (EG) की मात्रा तय सीमा से 486 गुना अधिक थी। ये रसायन सीधे किडनी और ब्रेन को नुकसान पहुंचाते हैं। सिरप पीने के बाद बच्चों की हालत तेजी से बिगड़ने लगी और कई की किडनी फेल हो गई। तमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल की जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी ने घटिया क्वालिटी का प्रोपलीन ग्लायकॉल बिना टेस्ट किए इस्तेमाल किया। खरीदी का कोई बिल या रिकॉर्ड भी नहीं मिला। अब कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें चेन्नई और कांचीपुरम भेजी गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। फिलहाल, 5 बच्चे नागपुर के अस्पतालों में जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। READ MORE: जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG से भरे ट्रक में भीषण विस्फोट, एक की मौत, हाईवे जाम
Deepika Padukone Hijab Look: हिजाब पहनने पर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, फैंस ने किया स्पोर्ट

Deepika Padukone Hijab Look: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने पति रणवीर सिंह के साथ एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन अभियान का हिस्सा बनने के चलते सुर्खियों में हैं। लेकिन इस ग्लोबल कैंपेन में एक सीन जहां दीपिका को हिजाब पहने हुए अबू धाबी की शेख ज़ायेद ग्रैंड मस्जिद में देखा गया ने भारत में सोशल मीडिया पर विवाद और ट्रोलिंग शुरू कर दी। View this post on Instagram A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) ट्रोलर्स को हिजाब से दिक्कत जैसे ही यह वीडियो ऑनलाइन आया, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दीपिका के हिजाब पहनने को लेकर आपत्ति जताई। कुछ ने इसे “भारतीय संस्कृति के खिलाफ” बताया तो कुछ ने कहा कि “हिजाब पहनकर वो इस्लामीकरण को बढ़ावा दे रही हैं।”एक यूजर ने लिखा –“दीपिका को इस्लामी प्रचारक बनने की क्या ज़रूरत है? ये सब सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है।” कुछ ने इसे जानबूझकर विवाद खड़ा करने वाला कदम बताया, और आरोप लगाया कि बॉलीवुड “हिंदू विरोधी एजेंडे” को आगे बढ़ा रहा है। फैंस का करारा जवाब दीपिका के समर्थन में उनके प्रशंसक भी मैदान में उतरे। उन्होंने ट्रोलिंग को अनुचित और अज्ञानता भरा बताया। एक यूजर ने लिखा,“जब विदेशी टूरिस्ट हमारे मंदिरों में शालीन कपड़े पहनते हैं, तब हम इसे ‘संस्कार’ कहते हैं। दीपिका ने भी वही किया मस्जिद के नियमों का पालन। इसमें अपमानजनक क्या है?” दूसरे ने लिखा,“हिजाब पहनना मजबूरी नहीं था, बल्कि संस्कृति का सम्मान था। ट्रोल करने वालों को नफरत से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है।” READ MORE: समीर वानखेड़े की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहरुख की कंपनी और नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस