Chauth Mata Mandir: सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का अनोखा चौथ माता मंदिर, पूरे साल रहता है बंद

Chauth Mata Mandir: करवा चौथ के दिन जहां देशभर की महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, वहीं उज्जैन में एक अनोखा चौथ माता मंदिर है जो साल में सिर्फ इसी दिन खुलता है। यह मंदिर जीवनखेड़ी गांव में क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है। पूरे साल माता विश्राम करती हैं और सिर्फ करवा चौथ पर ही भक्तों को दर्शन देती हैं। मंदिर में माता के तीन रूपों के दर्शन होते हैं सुबह बाल रूप, दोपहर किशोरी रूप और शाम को विशेष रूप में। पूजा के बाद भक्तों को चुनरी, कामाख्या माता का सिंदूर और रुद्राक्ष प्रसाद में मिलता है। यह मंदिर साल 2000 में माता लक्ष्मीदेवी की स्मृति में बनवाया गया था। पिछले साल यहां 15 हजार महिलाएं पहुंचीं थीं, इस बार 20 हजार से ज्यादा की उम्मीद है। भोपाल में भी एक अनोखा करवा चौथ मंदिर है, जो कोलार की पहाड़ी पर स्थित है। यह देश का इकलौता ऐसा मंदिर है जो खास करवा चौथ पर्व को समर्पित है। यहां हर साल महिलाएं वैदिक विधि से पूजा करती हैं और चंद्रोदय का इंतजार करती हैं। मंदिर में शिव-पार्वती से लेकर नवग्रहों तक 51 मूर्तियां स्थापित हैं। READ MORE: छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में 25 बच्चो की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की याचिका की खारिज
Nobel Peace Prize 2025 Winner: ट्रंप को पछाड़ कर वेनेजुएला की मारिया कोरीना माचाडो ने जीता नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Peace Prize 2025 Winner: नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा की घोषणा हो गई है। तमाम अटकलों और चर्चाओं के बीच, यह सम्मान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नहीं, बल्कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाडो को मिला है। माचाडो को यह पुरस्कार वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली, नागरिक अधिकारों की रक्षा और तानाशाही के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष के लिए दिया गया है। नोबेल समिति ने कहा कि जब दुनिया के कई हिस्सों में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और सत्ता डर और हिंसा के जरिए लोगों को दबा रही है, तब मारिया मचाडो जैसे साहसी नेताओं को सम्मानित करना जरूरी हो जाता है। समिति ने उन्हें “शांति की एक प्रतिबद्ध और निडर समर्थक” बताया, जो अंधेरे समय में लोकतंत्र की लौ जलाए रखे हुए हैं। मारिया मचाडो ने सुमाते नामक संगठन की स्थापना की थी, जो वेनेजुएला में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों के लिए काम करता है। वे फिलहाल सुरक्षा कारणों से छिपकर रह रही हैं। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो खुद को इस पुरस्कार का दावेदार माने जा रहे थे, उन्हें इस बार नामित नहीं किया गया, जिससे उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। ‘आयरन लेडी’ के नाम से जानी जाने वाली मचाडो को यह पुरस्कार दुनियाभर में लोकतंत्र की आवाज को मजबूत करने वाले संघर्षों की प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। READ MORE: कफ सिरप कांड में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की याचिका की खारिज; अब तक 25 बच्चो की मौत
Haal Controversy: ‘बीफ बिरयानी’ सीन पर बवाल; मलयालम फिल्म के मेकर्स सेंसर बोर्ड के खिलाफ पहुंचे हाई कोर्ट

Haal Controversy: मलयालम एक्टर शेन निगम की फिल्म ‘हाल’ मुश्किल में फंस गई है। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में 15 कट लगाने का सुझाव दिया है। विवादित दृश्यों में ‘बीफ बिरयानी’ खाने और ‘ध्वज प्रणाम’ जैसे सीन शामिल हैं। फिल्म के पीआरओ ने बताया कि CBFC ने बिना स्पष्ट कारण बताए फिल्म को रिवाइजिंग कमिटी को भेज दिया। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में बीफ बिरयानी खाने का कोई सीन नहीं है और यह सेंसर बोर्ड की गलत धारणा है। फिल्म को 10 सितंबर को सेंसर बोर्ड को दिखाया गया था, लेकिन अभी तक सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इस देरी के चलते फिल्म की रिलीज अटक गई है। अब मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के फैसले को चुनौती देने के लिए केरल हाई कोर्ट का रुख किया है। ‘हाल’का निर्देशन वीरा ने किया है और इसे निषाद के. कोया ने लिखा है। शेन निगम के साथ साक्षी वैद्य और जॉनी एंटनी भी अहम किरदारों में हैं। पहले फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन तारीख आगे बढ़ा दी गई। READ MORE: स्पिरिट और कल्कि 2 से बाहर होने पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मेल एक्टर्स सालों से 8 घंटे काम कर रहे, फिर मुझे ही क्यों…
Supreme Court On Cough Syrup Case: कफ सिरप कांड में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की याचिका की खारिज; अब तक 25 बच्चो की मौत

Supreme Court On Cough Syrup Case: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीली खांसी की सिरप से बच्चों की मौत के मामले में CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका वकील विशाल तिवारी ने दायर की थी, जिसमें पूरे देश में दवाओं की सुरक्षा और गुणवत्ता की जांच की मांग की गई थी। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि राज्यों ने पहले ही जरूरी कदम उठाए हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी कहा कि अखबार पढ़कर सीधे अदालत नहीं आना चाहिए और राज्यों की कार्रवाई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मध्य प्रदेश में अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की किडनी फेल हो गई। आरोपी गोविंदन रंगनाथन की कंपनी श्रीसन फार्मा पर यह सिरप बनाने का आरोप है। आरोपी को SIT ने पकड़ लिया है और आज परासिया कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा। READ MORE: कब निकलेगा चांद? जानिए मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय और पूजा मुहूर्त
Karwa Chauth 2025: कब निकलेगा चांद? जानिए मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय और पूजा मुहूर्त

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत इस साल 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ पर चांद कुछ खास दिखाई देगा। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, इस बार चांद का आकार बड़ा होगा और लगभग 89.3% चमकता दिखेगा। चंद्रमा पृथ्वी के अपेक्षाकृत पास रहेगा, जिससे यह ज्यादा बड़ा नजर आएगा। READ MORE: करवाचौथ पर पाएं चांद जैसी चमक; घर पर बनाएं ये तीन आसान फेस पैक, पार्लर जाने की जरूरत नहीं! मध्य प्रदेश के शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग रहेगा। सबसे पहले सिंगरौली में चंद्रोदय होगा और सबसे अंत में आलीराजपुर में। भोपाल और नर्मदापुरम में चांद 8:26 बजे, उज्जैन में 8:33 बजे और इंदौर में 8:34 बजे निकलेगा। राजधानी भोपाल में महिलाएं चांद के सही दर्शन लगभग 8:45 बजे कर सकेंगी। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 से 7:07 बजे तक रहेगा। महिलाएं इस दौरान करवा माता की पूजा कर, कथा सुनेंगी और रात को चांद देखकर अर्घ्य अर्पित कर व्रत तोड़ेंगी। इस दिन का व्रत न सिर्फ धार्मिक परंपरा है, बल्कि पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक भी है। READ MORE: मेकअप करना नहीं आता? कोई बात नहीं! इस करवा चौथ घर बैठे सिर्फ 5 स्टेप्स में पाएं दुल्हन जैसा खूबसूरत लुक, वो भी बिना पार्लर जाए!
Karwa Chauth Makeup: मेकअप करना नहीं आता? कोई बात नहीं! इस करवा चौथ घर बैठे सिर्फ 5 स्टेप्स में पाएं दुल्हन जैसा खूबसूरत लुक!

Karwa Chauth Makeup: आज Karwa Chauth 2025 है और हर शादीशुदा महिला इस खास दिन पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। लेकिन अगर आपको मेकअप करना नहीं आता, तो चिंता छोड़िए! हम लाए हैं आपके लिए एक easy makeup guide, जिससे आप घर बैठे 5 सिंपल स्टेप्स में glamorous look पा सकती हैं। Step 1: सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें और एक बढ़िया मॉइस्चराइजर लगाएं। फिर SPF sunscreen लगाना बिल्कुल न भूलें ताकि आपकी स्किन सूरज की किरणों से सुरक्षित रहे। Step 2: अब टिंटेड मॉइस्चराइजर या BB क्रीम लगाएं। ये हल्का होता है और आपके चेहरे को एक नैचुरल ग्लो देता है। भारी फाउंडेशन से बचें। Step 3: अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स या चेहरे पर दाग हैं, तो थोड़ा सा कंसीलर लगाएं और अच्छे से ब्लेंड करें। अगर स्किन क्लियर है, तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकती हैं। Step 4: कॉम्पैक्ट पाउडर से अपने चेहरे को सेट करें ताकि मेकअप टिके और ऑयली न दिखे। Step 5: अपनी आईब्रो को ब्रश करें और हल्का मस्कारा लगाएं। आंखों पर ज्यादा मेकअप न करें। फिर अपने पसंद की लिप टिंट या लिप बाम लगाएं। बस हो गया आपका festive makeup look तैयार, वो भी कुछ ही मिनटों में! हमने इस गाइड को खासतौर पर इस त्योहार की रौनक और खुशियों को ध्यान में रखकर बनाया है, ताकि आप बिना किसी झंझट के, आराम से आप इस खास दिन का आनंद ले सकें। READ MORE: व्रत की शुरुआत से चांद के दीदार तक, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
Nobel Peace Prize 2025: आज होगा नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता का ऐलान, ट्रंप सहित कौन हैं सबसे बड़े दावेदार?

Nobel Peace Prize 2025: नोबेल शांति पुरस्कार 2025 के विजेता की घोषणा आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होगी। इस बार 338 नामांकन हुए हैं, जिनमें 244 व्यक्ति और 94 संगठन शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं, जिन्होंने दावा किया है कि उन्होंने 9 महीनों में 8 युद्ध रुकवाए। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान, इजराइल-ईरान, कांगो-रवांडा, गाज़ा और अन्य देशों के बीच संघर्ष खत्म कराए। हालांकि, भारत ने उनके पाकिस्तान से सीजफायर वाले दावों को खारिज किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप को इस साल पुरस्कार मिलने की संभावना कम है, लेकिन अगले साल दावेदारी मजबूत हो सकती है। इस बार सूडान की इमरजेंसी रिस्पॉन्स रूम्स, रूस के नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया, और ODIHR जैसे संस्थान मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। पुरस्कार विजेता को 10.3 करोड़ रुपए, सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। अगर विजेता एक से अधिक हुए तो पुरस्कार राशि बांटी जाएगी। नोबेल की घोषणा भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:30 बजे होगी। READ MORE: पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिरा पानी, अमेरिका ने एडवांस मिसाइल देने से किया इनकार
Pakistan: पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिरा पानी, अमेरिका ने एडवांस मिसाइल देने से किया इनकार

Pakistan: अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए उसे आधुनिक मिसाइलें देने से इनकार कर दिया है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका, पाकिस्तान को एडवांस्ड एयर-टू-एयर मिसाइल (AMRAAM) देने जा रहा है, लेकिन अब अमेरिकी सरकार ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया है। अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हाल ही में युद्ध विभाग ने कुछ देशों को सैन्य उपकरण सप्लाई करने की नीति में बदलाव किया है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। लेकिन इस बदलाव का मकसद सिर्फ पुराने हथियारों के पुर्ज़ों और रख-रखाव से जुड़ा है। इसमें किसी भी तरह की नई मिसाइल या सैन्य क्षमता बढ़ाने की बात नहीं की गई है। युद्ध विभाग ने साफ किया कि पाकिस्तान को कोई नई AMRAAM मिसाइल नहीं दी जा रही है और ऐसी खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं। साथ ही मीडिया और लोगों से अपील की गई है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। READ MORE: स्पिरिट और कल्कि 2 से बाहर होने पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मेल एक्टर्स सालों से 8 घंटे काम कर रहे, फिर मुझे ही क्यों…
Deepika Padukone: स्पिरिट और कल्कि 2 से बाहर होने पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मेल एक्टर्स सालों से 8 घंटे काम कर रहे, फिर मुझे ही क्यों…

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ जैसी बड़ी फिल्मों से बाहर होने के बाद पहली बार इस विवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का तरीका बहुत अव्यवस्थित है और अब इसमें बदलाव की जरूरत है। दीपिका ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 8 घंटे काम करने की मांग रखी थी ताकि वे अपनी बेटी की परवरिश के लिए समय निकाल सकें। दीपिका ने कहा कि कई मेल सुपरस्टार्स सालों से सिर्फ आठ घंटे काम करते हैं, लेकिन ये कभी चर्चा में नहीं आता। उन्होंने कहा, “मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती, लेकिन कई पुरुष एक्टर्स वीकेंड पर काम नहीं करते और केवल सप्ताह में पांच दिन काम करते हैं।” उनका कहना है कि महिला एक्टर्स के लिए भी समान और बेहतर वर्किंग कल्चर होना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम एक इंडस्ट्री की तरह काम नहीं करते। अब समय आ गया है कि हम सिस्टम बदलें और बेहतर कामकाजी माहौल बनाएं।” वर्कफ्रंट पर, दीपिका जल्द ही साउथ के डायरेक्टर एटली की फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ और शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। दीपिका मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम कर रही हैं और अपने फाउंडेशन ‘लिव लव लाफ’ के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया है, जो मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता फैलाता है। READ MORE: करवा चौथ पर चाहिए सबसे खास लुक? तो इन 5 मेहंदी डिजाइन्स को मिस मत करना!
Philippines Earthquake: फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; इंडोनेशिया और पलाऊ तक हाई अलर्ट

Philippines Earthquake: फिलीपींस में शुक्रवार सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है, जिसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप के तट से 62 किलोमीटर दूर समुद्र में था। इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। फिलीपींस के भूकंप विज्ञान संस्थान (Phivolcs) के अनुसार, सुबह 9:43 से 11:43 बजे के बीच पहली सुनामी लहरें आ सकती हैं, जिनकी ऊंचाई तीन मीटर तक हो सकती है। तटीय इलाकों के लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। सुनामी का खतरा इंडोनेशिया और पलाऊ तक भी बताया जा रहा है। इससे पहले, 30 सितंबर को फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 74 लोगों की मौत हो गई थी। फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट सामान्य बात है। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन आफ्टरशॉक्स की आशंका बनी हुई है। READ MORE: ट्रंप की मध्यस्थता से इजरायल-हमास संघर्षविराम तय; पहले चरण में बंदियों की रिहाई और बमबारी पर रोक