Aayudh

Asia Cup Trophy: एशिया कप पर नकवी का कब्जा! बोले- मेरी मौजूदगी के बिना भारत को नहीं मिलेगी ट्रॉफी

Asia Cup Trophy

Asia Cup Trophy:  एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद ट्रॉफी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। भारत ने 28 सितंबर को पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता, लेकिन ट्रॉफी आज तक टीम इंडिया को नहीं मिली है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रजेंटेशन सेरेमनी में ट्रॉफी देने की जिद की, लेकिन भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। टीम इंडिया ACC के किसी और अधिकारी से ट्रॉफी लेना चाहती थी। इसके बाद नकवी ट्रॉफी और मेडल्स अपने साथ ले गए। अब नकवी ने नया फरमान जारी किया है कि ट्रॉफी दुबई स्थित ACC ऑफिस से बिना उनकी इजाजत न हटे और न किसी को दी जाए। उनका कहना है कि भारत को ट्रॉफी सिर्फ उन्हीं के हाथों लेनी होगी। BCCI अब इस मुद्दे को ICC की बैठक में उठाने की तैयारी कर रहा है। यह विवाद खेल की गरिमा पर सवाल खड़े कर रहा है और भारत में इसे देश के अपमान से जोड़ा जा रहा है। READ MORE: चंद्रशेखर आजाद पर पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी के गंभीर आरोप, बोलीं- शादी का झांसा देकर किया शोषण

Indore News: चंद्रशेखर आजाद पर रोहिणी घावरी के गंभीर आरोप, बोली- शादी का झांसा देकर किया शोषण, मायावती को कहे अपशब्द

Indore News

Indore News: इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने शादी का झांसा देकर उनके साथ निजी संबंध बनाए और बाद में धोखा दिया। रोहिणी ने दावा किया कि चंद्रशेखर कई दलित लड़कियों का भी शोषण कर चुके हैं और उनके पास इसके वीडियो सबूत मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि वो जून से एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्होंने दिल्ली की अदालत में याचिका दायर की है। रोहिणी का यह भी कहना है कि चंद्रशेखर ने बसपा सुप्रीमो मायावती और कांशीराम की पार्टी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिसके सबूत वे जांच एजेंसियों को देने को तैयार हैं। वहीं, चंद्रशेखर समर्थकों ने रोहिणी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई है। इस पर रोहिणी का कहना है कि उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ है। READ MORE: इंडिगो फ्लाइट में बाल-बाल बचे 76 यात्री, लैंडिंग से पहले विंडशील्ड में दरार देख उड़े होश!

Indigo Flight: इंडिगो फ्लाइट में बाल-बाल बचे 76 यात्री, लैंडिंग से पहले विंडशील्ड में दरार देख उड़े होश!

Indigo Flight

Indigo Flight: मदुरै से चेन्नई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लैंडिंग से ठीक पहले पायलट ने विंडशील्ड में दरार देखी। फ्लाइट संख्या 7253 में 76 यात्री सवार थे। पायलट ने तुरंत ATC को सूचित किया और सावधानीपूर्वक विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक दरार विंडशील्ड के बाहरी हिस्से में है। जब तक इंजीनियरिंग टीम पूरी जांच नहीं कर लेती, विमान को उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंडिगो ने बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। DGCA भी इस मामले पर नजर रखे हुए है। इससे पहले भी इंडिगो के विमानों में तकनीकी खामियां सामने आई थी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि विंडशील्ड में दरार गंभीर तकनीकी विषय है और इसका संबंध फ्लाइट की मेंटेनेंस से हो सकता है। इस मामले के बाद यात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स इंडिगो की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। READ MORE: नोबेल नहीं मिला तो चीन पर फूटा ट्रंप का गुस्सा; चाइनीज प्रोडक्ट्स पर लगाया 100% टैरिफ

US China Tariff War: नोबेल नहीं मिला तो चीन पर फूटा ट्रंप का गुस्सा; चाइनीज प्रोडक्ट्स पर लगाया 100% टैरिफ

US China Tariff War

US China Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लिया है। ट्रंप ने 1 नवंबर 2025 से चीन से आने वाले सभी उत्पादों पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर की और साफ किया कि यह कदम चीन की हालिया गतिविधियों के जवाब में उठाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने से नाराज हैं और यही वजह मानी जा रही है कि उन्होंने चीन पर इस तरह का बड़ा आर्थिक हमला बोला है। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने से भी इनकार कर दिया और कहा कि मुलाकात का अब कोई कारण नहीं बचा। चीन ने कुछ दिन पहले रेयर अर्थ मिनरल्स और उनसे जुड़ी तकनीकों के निर्यात पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे, जिससे अमेरिका की टेक इंडस्ट्री पर असर पड़ सकता है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर चीन ने आक्रामक रवैया नहीं छोड़ा, तो और भी सख्त कदम लिए जाएंगे। अब एक बार फिर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर गहराने की आशंका है, जिससे वैश्विक बाजारों पर असर पड़ सकता है। READ MORE: अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की नो एंट्री पर बवाल, MEA ने दी सफाई

Pawan Singh Bihar Election: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बड़ा ऐलान, बोले- बिहार चुनाव नहीं लड़ूंगा, पार्टी के प्रति..

Pawan Singh Bihar Election

Pawan Singh Bihar Election: भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने एक बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पवन सिंह ने यह बात अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज को बताना चाहता हूं कि मैंने पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए ज्वाइन नहीं की थी और ना ही मुझे चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।” मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है |मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा। pic.twitter.com/reVNwocoav — Pawan Singh (@PawanSingh909) October 11, 2025 पवन सिंह के इस बयान के बाद उनके चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है। हाल ही में उनके नाम की चर्चा आरा सीट से उम्मीदवार के रूप में हो रही थी। इससे पहले पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने की खबरें और पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने माहौल गर्माया था। लेकिन अब पवन सिंह ने अपने इरादे साफ करते हुए राजनीति में अपनी भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उनके इस फैसले को लेकर पार्टी और समर्थकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। READ MORE: ज्योति सिंह बोली- ‘मेरी जैसी अभागन कोई न बने’, करवाचौथ पर पवन सिंह के लिए रखा व्रत, वीडियो वायरल

Afghan Minister Press Conference: अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की नो एंट्री पर बवाल, MEA ने दी सफाई

Afghan Minister Press Conference

Afghan Minister Press Conference: दिल्ली में अफगानिस्तान के तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को एंट्री न मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा है, वहीं भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने अपना पक्ष साफ किया है। MEA ने कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस अफगान अधिकारियों द्वारा आयोजित की गई थी और महिला पत्रकारों को बाहर रखने का फैसला MEA का नहीं था। मंत्रालय ने बताया कि उनकी इस आयोजन में कोई भूमिका नहीं थी। इस घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से सवाल किया, “क्या आपके महिला सशक्तिकरण के दावे सिर्फ चुनावी नारे हैं?” वहीं पी. चिदंबरम ने कहा कि पुरुष पत्रकारों को इस भेदभाव का विरोध करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर आ जाना चाहिए था। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इसे “हर भारतीय महिला का अपमान” बताया। बता दें कि मुत्ताकी भारत दौरे पर हैं और उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। READ MORE: आईपीएल 2026 ऑक्शन: दिसंबर में होगा मिनी ऑक्शन, 15 नवंबर तक रिटेंशन की डेडलाइन तय

Karwa Chauth 2025 Bollywood Celebrities: शिल्पा से लेकर रवीना ने लुक्स से लूटी महफिल; देखें बॉलीवुड दीवाज़ का ग्लैमरस करवा चौथ लुक!

Karwa Chauth 2025 Bollywood Celebrities

Karwa Chauth 2025 Bollywood Celebrities: हर साल की तरह इस बार भी करवा चौथ 2025 बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहा। 10 अक्टूबर को अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने मुंबई स्थित घर पर करवा चौथ का शानदार आयोजन किया, जहां बॉलीवुड की कई सितारा पत्नियां पारंपरिक अंदाज में सज-धज कर पहुंची। सबसे पहले बात करते हैं शिल्पा शेट्टी की, जिन्होंने इस बार पिंक अनारकली और व्हाइट घाघरे के साथ अपने लुक में नया ट्विस्ट दिया। माथे पर लाल बिंदी, डायमंड नेकलेस और मांग में सिंदूर…शिल्पा का लुक एकदम रॉयल लगा। वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने रेड जॉर्जट साड़ी और हैवी ब्लाउज में सिंपल लेकिन एलीगेंट अंदाज दिखाया। हाथों में मेहंदी और माथे पर बिंदी से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। रवीना टंडन ने येलो कलर की ट्रेडिशनल साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींचा। उनका गजरे वाला हेयरस्टाइल उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था। View this post on Instagram A post shared by Bollywood Chronicle (@bollywoodchronicle) वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने सफेद ड्रेस में शिरकत की, जो उनके स्टाइल को सबसे अलग बनाती रही। View this post on Instagram A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor) इसके अलावा महीप कपूर, भावना पांडे, गीता बसरा, रीमा जैन और हिना खान जैसी कई और सेलेब्स ने भी करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार किया। READ MORE: ज्योति सिंह बोली- ‘मेरी जैसी अभागन कोई न बने’, करवाचौथ पर पवन सिंह के लिए रखा व्रत, वीडियो वायरल

Jyoti Singh Karwa Chauth: ज्योति सिंह बोली- ‘मेरी जैसी अभागन कोई न बने’, करवाचौथ पर पवन सिंह के लिए रखा व्रत, वीडियो वायरल

Jyoti Singh Karwa Chauth

Jyoti Singh Karwa Chauth: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते में विवाद चल रहा है, लेकिन इसके बीच भी ज्योति ने करवाचौथ पर उनके लिए व्रत रखा। उन्होंने लाल साड़ी में सजकर चांद को अर्घ्य दिया और व्रत तोड़ा। ज्योति ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और लिखा – “पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, भगवान से बस यही दुआ है कि मेरी जैसी अभागन कोई और न बने।” हालांकि कुछ लोगों ने इस पर उन्हें ट्रोल किया तो कुछ ने उनकी हिम्मत की तारीफ की। खास बात ये रही कि पोस्ट में उन्होंने अब भी अपने नाम के साथ ‘पवन सिंह’ लिखा है। ज्योति हाल ही में प्रशांत किशोर से भी मिली थी और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। हालांकि जनसुराज पार्टी ने साफ किया कि आरा सीट से उम्मीदवार बदला नहीं जाएगा। View this post on Instagram A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999) वहीं पवन सिंह ने कहा कि ज्योति विधायक बनना चाहती हैं और उन पर चुनाव का दबाव बना रही हैं। READ MORE: मेकअप करना नहीं आता? कोई बात नहीं! इस करवा चौथ घर बैठे सिर्फ 5 स्टेप्स में पाएं दुल्हन जैसा खूबसूरत लुक!

Sunil Shetty: पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए सुनील शेट्टी पहुंचे हाईकोर्ट, बिना इजाजत तस्वीरों के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति

Sunil Shetty personal rights

Sunil Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि बिना अनुमति उनकी तस्वीरों और नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए। सुनील शेट्टी ने कहा कि कुछ वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी और उनके परिवार की तस्वीरों का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जुए, ज्योतिष और रियल एस्टेट से जुड़ी कई वेबसाइट्स ने उनकी तस्वीरों का विज्ञापन में इस्तेमाल किया है, जबकि उनका इनसे कोई संबंध नहीं है। इतना ही नहीं, उनकी नातिन की एक डीपफेक फोटो भी इंटरनेट पर वायरल की गई है। शेट्टी की ओर से वकील बीरेंद्र सराफ ने कोर्ट को बताया कि अभिनेता की पहचान और छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कुछ फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स भी उनके नाम पर चल रहे हैं। जस्टिस आरिफ एस डॉक्टर ने कहा कि बिना नियंत्रण के AI और सोशल मीडिया खतरनाक हो सकते हैं। कोर्ट जल्द ही इस मामले में अंतरिम आदेश पारित कर सकता है। इससे पहले ऐश्वर्या राय और करण जौहर जैसे कई सितारे भी ऐसे मामलों में कोर्ट जा चुके हैं। READ MORE: सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का अनोखा चौथ माता मंदिर, पूरे साल रहता है बंद

IPL 2026 Auction: दिसंबर में भारत में होगी नीलामी, CSK-RR कर सकते हैं बड़े बदलाव, 15 नवंबर रिटेंशन की डेडलाइन

IPL 2026 Auction

IPL Auction 2026: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन इस साल 13 से 15 दिसंबर के बीच हो सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार यह ऑक्शन भारत में ही आयोजित किया जा सकता है। इससे पहले 2023 में यह दुबई और 2024 में जेद्दा में हुआ था। बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक तारीखों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन फ्रेंचाइजियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तय की गई है। फ्रेंचाइजी अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिनमें 5 से ज्यादा इंटरनेशनल और 2 से ज्यादा अनकैप्ड प्लेयर नहीं हो सकते। हर टीम के पास ऑक्शन के लिए 120 करोड़ रुपए का बजट होगा। रिटेन खिलाड़ियों के हिसाब से इस पर्स में कटौती होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स कुछ बड़े नामों को रिलीज कर सकती हैं। चेन्नई से दीपक हुड्डा, विजय शंकर, सैम करन और डेवोन कॉनवे को रिलीज किया जा सकता है। राजस्थान की ओर से संजू सैमसन, हसरंगा और तीक्षणा पर फैसला लिया जा सकता है। आईपीएल 2026 के लिए टीमें रणनीति बनाने में जुट गई हैं और फैन्स को भी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार है। READ MORE: सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का अनोखा चौथ माता मंदिर, पूरे साल रहता है बंद